स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मैच गुवाहाटी के बरसापारा में खेला जा रहा है। 406 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए शुभमन गिल ने शानदार शतक जड़ा। यह उनके वनडे करियर का 11वां शतक रहा। साथ ही भारत में लगातार तीसरा शतक रहा। इसके चलते उन्होंने अपना नाम विराट और एबी डिविलियर्स की लिस्ट में शामिल करवा लिया है। वहीं, सहवाग का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया।
गुवाहाटी में गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वेस्टइंडीज ने रिकॉर्ड तीन शतक के साथ 7 विकेट के नुकसान पर 405 रन बनाए। इसके जवाब में रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने तेज शुरुआत दी। दोनों मिलकर चौके-छक्कों की बारिश कर दी। एक समय शुभमन गिल रोहित शर्मा से पीछे चल रहे थे, लेकिन उन्होंने अचानक गियर बदला और अटैक करके खेलने लगे।
62 गेंद पर जड़ा शतक
गिल ने 38 गेंद पर 7 चौके और 1 छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद अगली 24 गेंद पर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए गिल ने 62 गेंद पर 10 चौके और पांच छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया। इस सीरीज में यह उनका दूसरा शतक रहा। इस शतक की मदद से वह एक साल में भारत में लगातार सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। वह विराट और डिविलियर्स की लिस्ट में शामिल हुए।
भारत में लगातार सबसे ज्यादा वनडे शतक
- 4 एबी डिविलियर्स (2010-11)
- 4 विराट कोहली (2017-18)
- 3 शुभमन गिल (2026)
तोड़ा सहवाग का रिकॉर्ड
इसके अलावा गिल की 62 गेंदों में शतक, वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की सबसे तेज सेंचुरी है, जिसने 2011 में इंदौर में सहवाग की 69 गेंदों में सेंचुरी को पीछे छोड़ दिया। विराट कोहली ने भारत के लिए सबसे तेज शतक जड़ा है।
भारत के लिए सबसे तेज ODI शतक (गेंदों के हिसाब से)
- 52- कोहली बनाम ऑस्ट्रेलिया जयपुर 2013
- 60- सहवाग बनाम NZ हैमिल्टन 2009
- 61- कोहली बनाम ऑस्ट्रेलिया नागपुर 2013
- 62- केएल राहुल बनाम नेट बेंगलुरु 2023
- 62- गिल बनाम वेस्टइंडीज गुवाहाटी 2026
