Makar Sankranti Rangoli Designs 2022: मकर संक्रांति पर इन बेस्ट रंगोली डिजाइंस से सजाएं अपना घर, देखें तस्वीरें 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 14, 2022, 06:23 AM IST

Makar Sankranti Rangoli Designs 2022 Images, Pics, Photos: आज यानी 14 जनवरी 2022 के दिन मकर संक्रांति मनाई जा रही है। इस दिन आप खूबसूरत और यूनीक रंगोली डिजाइन की मदद से अपने घर को सजा सकते हैं। 

Makar Sankranti Rangoli Designs 2022: मकर संक्रांति पर इन बेस्ट रंगोली डिजाइंस से सजाएं अपना घर, देखें तस्वीरें 

Makar Sankranti Rangoli Designs 2022 Images, Pics, Photos: मकर संक्रांति का त्यौहार आज यानी 14 जनवरी 2022 के दिन मनाया जा रहा है। यह फसल उत्सव सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने का प्रतीक है। मकर संक्रांति का पर्व भगवान सूर्य को समर्पित है, इस दिन पूरे विधि-विधान के साथ भगवान सूर्य की पूजा की जाती है। मकर संक्रांति का त्यौहार बहुत विशेष माना गया है। इस दिन लोग अपने घरों को साफ-सुथरा करके रंगोली बनाते हैं। रंगोली एक प्राचीन कला है जिसे त्योहारों के दौरान घरों में बनाया जाता है। रंगोली बनाने से घर का माहौल शुभ हो जाता है और यह देखने में भी सुंदर लगता है। मकर संक्रांति के लिए आप यहां कुछ बेहतरीन और आसान रंगोली डिजाइंस देख सकते हैं। 

मकर संक्रांति के लिए रंगोली डिजाइंस (Makar Sankranti Rangoli Designs)

पतंग रंगोली डिजाइन

मकर संक्रांति पर लोग पतंग उड़ाते हैं, इसीलिए आप चाहें तो इस दिन पतंग डिजाइन बना सकते हैं। यह डिजाइन बनाने के लिए सबसे पहले रंगों की मदद से एक बड़ा पतंग बना लें। फिर इसके अंदर छोटे-छोटे पतंग बनाकर सजा दें। आप इसके अंदर हैप्पी मकर संक्रांति या मकर संक्रांति के शुभेच्छा संदेश भी लिख सकती हैं।

स्वास्तिक रंगोली

मकर संक्रांति का त्यौहार बहुत शुभ माना गया है। ऐसे में आप इस दिन अपने घर के अंदर स्वास्तिक रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। मकर संक्रांति का दिन बहुत शुभ होता है इसलिए स्वास्तिक रंगोली डिजाइन बनाना बेस्ट रहेगा। यह रंगोली आप अपने पूजा घर या घर के आंगन में भी बना सकते हैं।

रंगों से बनाएं पतंग 

मकर संक्रांति पर रंगोली डिजाइन बनाने के लिए सबसे पहले दो रंग चुन लें। इसके बाद इन रंगों की मदद से 2 या उससे ज्यादा पतंग बनाएं। इन पतंगों के साथ आप फूल के डिजाइन भी बना सकते हैं। अगर आप रंगोली बनाने में माहिर नहीं हैं तो यह सिंपल रंगोली डिजाइन आपके लिए बेस्ट है। 

ऐसे बनाएं रंग-बिरंगी रंगोली 

आप ढेर सारे रंगों की मदद से भी मकर संक्रांति पर खूबसूरत रंगोली बना सकते हैं। यह रंगोली बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े गोले के अंदर कुछ पतंग बना लें। फिर इस गोले के अंदर अपने इच्छा अनुसार कोई और डिजाइन बना लें। इसके बाद इस गोले के नीचे शुभ संक्रांति जैसे संदेश लिखें। 

रंगोली के साथ दें संक्रांति के शुभेच्छा संदेश

आप घर के दरवाजे पर सिंपल रंगोली डिजाइन बनाकर उसमें शुभेच्छा संदेश भी दे सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले एक बड़ा पतंग रंगों की मदद से बना लें। इसके बाद इस पतंग के अंदर संदेश लिखें। इस पतंग के नीचे आप लड्डू के डिजाइन भी बना सकते हैं।

फ्लोरल रंगोली

अगर आपको रंगोली के रंग नहीं मिले हैं तो आप फूलों की मदद से भी रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। अपने घर के दरवाजे के पास या पूजा घर में आप फूलों की मदद से खूबसूरत रंगोली बना सकते हैं। इस डिजाइन को और दिलचस्प बनाने के लिए आप इसे दीपक से भी सजा सकते हैं।

End of Article