दिवाली पर घर के आंगन या मंदिर के द्वार पर बहुत ही खूबसूरत सी रंगोली बनानी है, तो ये वाली डिजाइन्स बेस्ट हो सकती हैं। बत्तख, कलश, स्वास्तिक से लेकर दीया और कमल फूल वाली रंगोली डिजाइन्स सब परफेक्ट है।
बहुत ही सिंपल और सुंदर लुक वाली ये शुभ दिवाली की स्पेशल दीया, फूल वाली रंगोली मस्ट ट्राय है। इसे बिगिनर्स भी आसानी से बना सकते हैं।
दीपावली पर मोर के डिजाइन वाली रंगोली भी बहुत बढ़िया लगेगी। ये फूल, दीया के साथ वाली मल्टीकलर हैप्पी दिवाली रंगोली इस दिवाली आपके घर आंगन की शोभा बढ़ा देगी।
थाली का इस्तेमाल करके आप ऐसी वाली रंगोली आसानी से बना सकते हैं। इसे फूल, कलश और स्वास्तिक से डेकोरेट कर सकते हैं।
कमल के फूलों वाली ये एस्थेटिक लुक वाली रंगोली की डिजाइन भी दिवाली के लिए बहुत ही शानदार सा ऑप्शन है।
बिगनर्स ये बहुत ही सिंपल और सुंदर स्टाइल वाली डॉट और फ्लोरल स्टाइल की रंगोली बना सकते हैं। ये कलर कॉम्बिनेशन दिवाली के हिसाब से गजब है।
असली फूलों की रंगोली तो त्योहार पर कमाल लगती है। दिवाली से पहले ही जरुर आप भी अपनी पसंद की रंगोली के डिजाइन सेलेक्ट कर लें।