शहर

Pune News: कल PM Modi करेंगे इस लाइन का उद्घाटन, उससे पहले ही PMRDA और Metro स्टेशन पानी-पानी

Pune News: पुणे में कल यानी मंगलवार 3 नवंबर को मेट्रो लाइन का उद्घाटन होना है, लेकिन इससे पहले ही मान स्टेशन की छत से बारिश का पानी टपकने लगा। वायरल वीडियो ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए।

Pune News: पुणे में शिवाजीनगर-हिंजेवाड़ी-मान मेट्रो लाइन के उद्घाटन से पहले ही निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। हिंजेवाड़ी के मान मेट्रो स्टेशन पर बारिश का पानी लीक होने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में स्टेशन के अंदर बड़ी मात्रा में पानी टपकता दिखाई दे रहा है। इस घटना के बाद मेट्रो स्टेशन के निर्माण कार्य और इस्तेमाल की गई तकनीक को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, रविवार देर शाम हुई बारिश के दौरान मान मेट्रो स्टेशन पर पानी का रिसाव शुरू हो गया। स्टेशन के अंदर पानी टपकने का वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा में आ गया। स्थानीय लोगों ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

कल होना है मेट्रो लाइन का उद्घाटन

दरअसल, पुणे के लोगों को शिवाजीनगर-हिंजेवाड़ी-मान मेट्रो लाइन का लंबे समय से इंतजार है। इस मेट्रो लाइन का उद्घाटन कल यानी मंगलवार 3 नवंबर को PM Modi और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा किया जाना प्रस्तावित है। उद्घाटन से ठीक पहले स्टेशन पर पानी के रिसाव की घटना ने परियोजना की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

PMRDA और टाटा की भूमिका पर उठे सवाल

शिवाजीनगर-हिंजेवाड़ी-मान मेट्रो परियोजना का निर्माण पुणे महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (PMRDA) और टाटा समूह की ओर से किया जा रहा है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

हालांकि, पानी के रिसाव की वास्तविक वजह और निर्माण में किसी तकनीकी खामी की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। ऐसे में उद्घाटन से पहले संबंधित एजेंसियों की ओर से इस मामले में स्पष्टीकरण और जरूरी जांच महत्वपूर्ण होगी।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article