Motivational Quotes:जीवन के संघर्ष में हिम्मत देते हैं यह अनमोल विचार, अपने जीवन में जरूर लें इनसे प्रेरणा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 8, 2021, 06:25 PM IST

Motivational Quotes For Struggle In Hindi: लक्ष्य प्राप्ति के लिए हिम्मत बनाए रखना बहुत महत्वपूर्ण है। जीवन में संघर्ष के दौरान यह अनमोल विचार आपके साहस को कभी कम नहीं होने देंगे।

Motivational Quotes:जीवन के संघर्ष में हिम्मत देते हैं यह अनमोल विचार, अपने जीवन में जरूर लें इनसे प्रेरणा

Motivational Quotes For Struggle In Hindi: जीवन में एक दौर संघर्ष को समर्पित होता है। यह एक ऐसा दौर है जो यह तय करता है कि हम सफलता पाने के लिए कितने लायक हैं। बिना संघर्ष किए हम कभी भी सफल नहीं बन सकते हैं।
संघर्ष का दौर ना ही सिर्फ हमारी परीक्षा लेता है बल्कि मुसीबतों से लड़ने के लिए पराक्रमी भी बनाता है। जीवन में परिवर्तन के लिए या कुछ बड़ा हासिल करने के लिए संघर्ष करना बेहद जरूरी है। जो इंसान इस दौर में घबरा जाता है और इस वक्त का सामना किए बिना पीछे हट जाता है उसे कभी भी सफलता नहीं मिलती है।
यहां जानिए जीवन के संघर्ष में हिम्मत और साहस देने के लिए यह अनमोल विचार। 

  1. सफलता के लिए संघर्ष करना कठिन है,
    पर जीने के लिए संघर्ष करना और भी मुश्किल है।
  2. एक क्षण के लिए भी यह मत सोचो की तुम कमजोर हो,
    हम सभी के भीतर आंतरिक शक्ति का भण्डार छिपा है। 
  3. संघर्ष में आदमी अकेला होता है,
    सफलता में दुनिया उसके साथ होती है,
    जब-जब जग उस पर हंसा है,
    तब-तब उसी ने इतिहास रचा है।


  4. दूर तक चलने के लिए अपने कदमों से जंजीर हटा दीजिए और 
    कभी चलते हुए ध्यान ना भटके इसीलिए अपने मुंह पर ताला लगा दीजिए।
  5. जिंदगी एक संघर्ष है, लेकिन नजारा शानदार है।
    जीवन में गिरना भी अच्छा है, औकात का पता चलता है।
    बढ़ते हैं जब हाथ उठाने को तो अपनों का पता चलता है।

  6. जहां संघर्ष नहीं है, वहां शक्ति नहीं है।
    जिंदगी जीना आसान नहीं होता, बिना संघर्ष के कोई महान नहीं होता।
    जब तक ना पड़े हथौड़े की चोट, पत्थर भी भगवान नहीं होता। 

  7. सोच अच्छी होनी चाहिए, क्योंकि नजर का इलाज तो मुमकिन है पर नजरिए का नहीं।

इस दौर में हिम्मत बनाए रखना बहुत जरूरी है। अगर आप भी अपने जीवन में संघर्ष के दौर से गुजर रहे हैं तो यह अनमोल विचार आपको साहस देंगे।यह मोटिवेशनल कोट्स आपको अपने जीवन में सदा आगे बढ़ने में मदद करेंगे। संघर्श में कभी हार ना मानने के लिए इन मोटिवेशनल कोट्स से जरूर प्रेरणा लें। 

End of Article