How to Make Clay Lord Ganesh At Home: भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को हर साल गणेश चतुर्थी महोत्सव मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र भगवान गणेश जी का जन्म हुआ था। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल गणेश चतुर्थी के पावन पर्व 31 अगस्त को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाएगा। यह महोत्सव 10 दिन का चलता है और इस 10 दिन लोग अपने घर में गणपति जी की मूर्ति स्थापित करते हैं और विधि विधान से पूजा अर्चना करते हैं। ऐसी मान्यता है कि विधि विधान से विघ्नहर्ता की पूजा की जाए तो घर से सारे विघ्न दूर हो जाते हैं। गणेश चतुर्थी के दिन मिट्टी के गणेश जी स्थापित करना चाहिए, क्योंकि मिट्टी में स्वभाविक पवित्रता होती है। ऐसे में आप बाजार की बजाय घर पर ही मिट्टी के गणपति बना सकते हैं। घर पर मिट्टी के गणपति बनाना बेहद आसान है और यह बेहद शुभ भी रहेगा। तो आइए जानते हैं घर पर मिट्टी के गणपति बप्पा बनाने की आसान तरीके के बारे में।
ऐसे बनाएं मिट्टी से गणेश जी की मूर्ति
मिट्टी के गणेश जी बनाने के लिए साफ जगह की मिट्टी को इकट्ठा करें और उसे साफ जगह पर रखें। मिट्टी से कंकड़, पत्थर, घास निकाल कर अलग रख दें और उसे अच्छे से छान लें। अच्छी और मुलायम मिट्टी का ही इस्तेमाल करें। मिट्टी में हल्दी घी शहद गाय का गोबर और पानी मिलाकर सान लें। इस दौरान ऊँ गं गणपतये नम: मंत्र बोलते हुए गणेशजी की सुन्दर मूर्ति बनाएं। पहले अलग-अलग आकार में मिट्टी के छोटे-बड़े गोले तैयार करें। इनमें से एक गोले को चपटा आकार देकर गणेशजी का आसन बनाएं।
पेट बनाने के लिए बड़ी लोई लें। फिर मिट्टी की चौकोर प्लेट को टेढ़ा करके मुकुट का आकार दें। मान्यता है कि ऐसी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करने से उसमें भगवान का अंश आ जाता है। मिट्टी से बनाई गई मूर्तियां पर्यावरण के लिए भी सही साबिक होगी।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

