Skin Care Tips: अखरोट के छिलके का इस तरह करें इस्तेमाल, स्किन की इन प्रॉब्लम से मिलेगा छुटकारा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 21, 2022, 08:05 AM IST

Walnut Shells Benefits: अखरोट जितना सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं, उतना ही इसके छिलके स्किन संबंधित समस्याओं के लिए फायदेमंद होते हैं। अखरोट के छिलके से कई स्किन प्रॉब्लम दूर हो जाते हैं।

Skin Care Tips: अखरोट के छिलके का इस तरह करें इस्तेमाल, स्किन की इन प्रॉब्लम से मिलेगा छुटकारा
Photo Credit: Instagram

How To Use Walnut Shells For Skin: अखरोट का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अखरोट का नियमित रूप से सेवन करने से इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है। इसके अलावा डाइजेशन सिस्टम भी स्वस्थ बना रहता है। अखरोट को ड्राई फ्रूट का राजा कहा जाता है। यह सिर्फ दिमाग के लिए नहीं पूरे हेल्थ के लिए फायदेमंद है। वहीं अखरोट के छिलके के भी कई फायदे हैं। यह स्किन संबंधित कई समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। आमतौर पर हम अखरोट के छिलके फेंक देते हैं, लेकिन अगर इनके छिलके का सही तरह से इस्तेमाल किया जाए तो यह स्किन प्रॉब्लम्स को दूर करता है। आइए जानते हैं अखरोट के छिलके चेहरे की स्किन के लिए कैसे फायदेमंद है और इनका इस्तेमाल कैसे करना चाहिए।

ऑयली स्किन की समस्या से दिलाता है छुटकारा

गर्मी व बदलते मानसून की वजह से स्किन ऑयली व चिपचिपी होने लगती है, लेकिन अखरोट के छिलके के इस्तेमाल से चेहरे की चिपचिपाहट दूर हो जाती हैं। हफ्ते में कम से कम 2 बार अखरोट के छिलके का फेस मास्क बनाकर इसे जरूर लगाना चाहिए। इसका इस्तेमाल करने के लिए अखरोट के छिलके को अच्छे से पीसकर पाउडर बना लें। अब इसमें गुलाब जल व शहद मिलाकर इसका मिश्रण तैयार कर लें और फिर इसे चेहरे पर लगाकर करीब 20 से 25 मिनट छोड़ दें। इसे लगाने से ऑयली स्किन की समस्या दूर हो जाएगी।

कील व मुहांसों से पाएं निजात

इसके अलावा अखरोट के छिलके का पाउडर स्किन की पोर्स को खोल देता है। इससे स्किन को कई फायदे मिलते हैं। इसके अलावा कील व मुहांसों जैसी समस्या से भी छुटकारा मिलता है। इसका पेस्ट बनाकर चेहरे पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे बनाने के लिए अखरोट के पाउडर में दही व नींबू मिलाकर इसका मिश्रण तैयार करें और चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। कुछ देर बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता है।)

End of Article