John Abraham Fitness: कैसे फिट रहते हैं जॉन अब्राहम? जानें उनका डाइट प्लान और रूटीन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 16, 2022, 06:21 AM IST

John Abraham Fitness Plan: जॉन अब्राहम बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के उन एक्टर्स में से एक हैं, जो मुख्य रूप से एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। दरअसल, उनकी फिट बॉडी एक्शन हीरो की भूमिका में एकदम फिट होती है। हालांकि, फिट बॉडी पाने के लिए वह बहुत मेहनत करते हैं।

John Abraham Fitness: कैसे फिट रहते हैं जॉन अब्राहम? जानें उनका डाइट प्लान और रूटीन
Photo Credit: Twitter

John Abraham Fitness Plan: बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम एक फिटनेस फ्रीक एक्टर हैं। ज्यादा एक्शन फिल्मों में नजर आने वाले जॉन अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपनी मस्क्यूलर बॉडी के लिए भी जाने जाते हैं। वह बी-टाउन के सबसे फिट और दमदार एक्टर्स में से एक हैं, लेकिन इसके लिए वह डाइट से लेकर जिम में पसीना बहाने तक, खूब मेहनत करते हैं। उनकी बॉडी को देखकर हर लड़का उनकी तरह बॉडी बनाना चाहता है। तो अगर आप भी एक्टर की तरह ही फिट बॉडी पाना चाहते हैं, तो जॉन अब्राहम के रूटीन और डाइट को फॉलो कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं जॉन की फिट बॉडी का राज और उनका डाइट प्लान-

फिट रहने के लिए यहां जानें जॉन अब्राहम का डाइट प्लान

शराब-तंबाकू से रहते हैं दूर

सभी जानते हैं कि हेल्दी रहने के लिए शराब और सिगरेट जैसी चीजों से दूरी बनाना ही बेहतर होता है। एक्टर जॉन भी अल्कोहल, शुगर और निकोटीन जैसी चीजों का सेवन नहीं करते हैं। हालांकि, वो चाय की जगह पर भी हर्बल ग्रीन टी पीना ही पसंद करते हैं। 

रोज करते हैं एक्सरसाइज

जॉन अब्राहम फिट रहने के लिए घंटों जिम में पसीना बहाते हैं। इसके लिए वह अलग-अलग एक्सरसाइज करते हैं। साथ ही रोज रनिंग भी करते हैं। इसके अलावा उन्हेंन फुटबॉल जैसे आउटडोर गेम्स खेलना भी बहुत पसंद है।

जॉन अब्राम का डाइट प्लान

जॉन अब्राहम फिट रहने के लिए घर का खाना खाना ही पसंद करते हैं। वह ब्रेकफास्ट में अंडे, दूध, उबले हुए आलू और ड्राई फ्रूट्स खाते हैं। वहीं, खाने में रोटी, हरी सब्जी, दाल, दूध, दही, चिकन और फिश खाते हैं। वहीं, डिनर में वह बहुत हल्का-फुल्का खाना ही खाते हैं।

रोजाना जल्दी सोकर उठते हैं

जॉन अब्राहम के हेल्दी लाइफस्टाइल में जल्दी सोना और जल्दी उठना भी शामिल है। वह रात को 10 बजे सोकर सुबह 4 बजे उठ जाते हैं। इसके बाद सुबह को उठकर एक्सरसाइज करते हैं। तो ये है जॉन की हेल्दी लाइफस्टाइल जिससे आप भी इंस्पिरेशन ले सकते हैं।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता है।)

End of Article