Aditya Roy Kapoor Body: आदित्य रॉय कपूर की तरह फिट और हैंडसम दिखने के लिए लड़के आजमाएं ये टिप्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 14, 2022, 06:32 AM IST

Aditya Roy Kapoor Fitness Secret: आदित्य रॉय कपूर बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर्स में से एक हैं। आजकल लड़के उनके जैसी ही बॉडी बनाना चाहते हैं। दरअसल, परफेक्ट बॉडी पाने के लिए आदित्य हेल्दी डाइट के साथ-साथ जिम में घंटों पसीना भी बहाते हैं।

Aditya Roy Kapoor Body: आदित्य रॉय कपूर की तरह फिट और हैंडसम दिखने के लिए लड़के आजमाएं ये टिप्स

Aditya Roy Kapur Fitness Secret: आदित्य रॉय कपूर बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर हैं। उनके गुड लुक्स और मस्कुलर बॉडी की लड़कियां दीवानी हैं। ऐसे में लड़के उनकी तरह ही बॉडी बनाना चाहते हैं, साथ ही उनकी तरह हैंडसम दिखना चाहते हैं। ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि आप आदित्य की तरह दिखें, तो उसके लिए आप कुछ उपाय कर सकते हैं। दरअसल, आदित्य अपनी बॉडी बनाने के लिए घंटों जिम में पसीना बहाते हैं। आज इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे टिप्स और ट्रिक्स के बारे में, जिनसे आप भी आदित्य की तरह ही बॉडी बनाकर हैंडसम दिख सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उनके सिक्स पैक एब्स के राज के बारे में-

आदित्य रॉय कपूर की परफेक्ट बॉडी का ये है राज

खूब खाना पसंद करते हैं आदित्य

वैसे आपको जानकर हैरानी होगी कि आदित्य खाने के बहुत शौकीन हैं। उन्होंने अपने कई इंटरव्यूज में खुलासा किया है कि वह बहुत खाते हैं, भले ही उन्हें जिम में थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़े, लेकिन वह खाने और स्वाद के साथ कोई समझौता नहीं करते हैं। लेकिन यहां ये बताना जरूरी है कि, वह दिन में 6 बार खाते हैं, लेकिन थोड़ी-थोड़ी मात्रा में, इससे खाने को पचाने में भी ज्यादा दिक्कत नहीं होती है। 

आदित्य रॉय कपूर की फिट बॉडी का राज

यदि आप भी आदित्य की तरह बॉडी बनाकर हैंडसम दिखना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको पहले ये जानना होगा कि उनकी डाइट क्या है। दरअसल, आदित्य फाइबर, कार्ब्स और पानी से भरपूर डाइट लेते हैं। इस तरह के फूड से शरीर में फैट जमा नहीं होता है, साथ ही मेटाबॉलिज्म तेज होता है।

आदित्य की फिटनेस का राज है वर्कआउट

आदित्य भले ही खाने के शौकीन हैं और वह बहुत अधिक खाना पसंद करते हैं, लेकिन वह वर्कआउट करना कभी नहीं भूलते। बात चाहे फिल्म के किसी किरदार की हो या असल जिंदगी में 'परफेक्ट बॉडी' शेप की, आदित्य घंटों दिन में पसीना बहाते हैं। तो अगर आप भी एक्टर की तरह ही बॉडी बनाना चाहते हैं और हैंडसम दिखना चाहते हैं, तो उनके ये टिप्स फॉलो कर सकते हैं।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता है।)

End of Article