Mehndi Designs On Krishna Janmashtami: हिंदू धर्म में जन्माष्टमी का विशेष महत्व है। कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हर साल मनाई जाती है। श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की रोहिणी नक्षत्र में अष्टमी तिथि को हुआ था। इस साल कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार 18 अगस्त को मनाया जाएगा। भक्त जन्माष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण की भक्ति में लीन हो जाते हैं। कृष्ण जन्माष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण के बाल गोपाल की पूजा की जाती है। इस दिन भक्त भगवान श्री कृष्ण को नए कपड़े, आभूषण व झूले के साथ उन्हें अच्छे से सजाते हैं। इसके अलावा खुद भी तैयार होते हैं। इस दिन मेहंदी का विशेष महत्व है। इस दिन लोग भक्तिमय होने के लिए खास मेहंदी की डिजाइन हाथों में लगाते हैं। कृष्ण जन्माष्टमी के दिन मेहंदी लगाना शुभ भी माना जाता है। इस दिन पुरुष व महिलाएं दोनों ही अपने अपने हाथों में तरह-तरह की डिज़ाइनर मेहंदी लगाते हैं। इस बार कृष्ण जन्माष्टमी में आप भी कुछ अलग मेहंदी की डिजाइन हाथों में ट्राई कर सकते हैं।
![]()
त्योहारों की रौनक बढ़ा देती है मेहंदी
हिंदू धर्म में किसी भी पर्व को मेहंदी के बिना अधूरा माना जाता है। तीज त्योहारों में मेहंदी का विशेष महत्व है। मेहंदी के बिना महिलाओं का श्रृंगार भी अधूरा माना जाता है। मेहंदी जितनी हाथों में खूबसूरत लगती है उतनी है सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। ये हाथों में जलन की समस्या को दूर करती है। त्योहारों के सीजन में हाथों पर अच्छी मेहंदी की डिजाइन आपके लुक और त्योहार की रोनक बढ़ा देती है। हिंदू धर्म में त्योहारों में मेहंदी लगाने की परंपरा है। चाहे वह रक्षाबंधन हो या जन्माष्टमी। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के त्योहार पर मेहंदी की डिजाइन आपके हाथों की खूबसूरती पर चार चांद लगा सकते हैं।
इस तरह की लगाएं मेहंदी

अगर आप मेहंदी पूरे हाथों में नहीं भरना चाहते हैं, तो हाथ पर सिर्फ मोर पंख और मुरली बनवा सकते हैं। मोर पंख भगवान श्री कृष्ण के मस्तक पर मुकुट में हमेशा लगा हुआ रहता है, जबकि मुरली भगवान श्री कृष्ण का सबसे प्यारा साथी है, जो हर वक्त उनके साथ रहता है। श्री कृष्ण को मुरली अत्यंत प्रिय है। ऐसे में मोर पंख और मुरली की यह डिज़ाइनर मेहंदी जन्माष्टमी के त्योहार की रोनक कई गुना ज्यादा बढ़ा देगी। यह दिखने में भी काफी खूबसूरत लगेगी।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

