Eco Friendly Ganesha: इस गणेश चतुर्थी घर पर ही बनाएं इको- फ्रेडली गणपति, जानें इसे बनाने का आसान तरीका

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 20, 2020, 09:38 AM IST

इस साल कोरोना वायरस के चलते गणेश चतुर्थी घर पर रहकर ही मनानी होगी। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं घर पर इको फ्रेंडली गणेश मूर्ति बनाने का आसान तरीका।

Eco Friendly Ganesha: इस गणेश चतुर्थी घर पर ही बनाएं इको- फ्रेडली गणपति, जानें इसे बनाने का आसान तरीका

गणेश चतुर्थी का त्योहार हर साल देश में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इस मौके पर भक्त गणपति बप्पा को घर लेकर आते हैं और उनकी पूजा करते हैं। लेकिन इस साल कोरोना वायरस के चलते यह त्योहार हर बार से अलग होगा। इस बार गणेश चतुर्थी 22 अगस्त को मनाई जा रही है और इस मौके पर सर्वजनिक मूर्ति स्थापना और पंडाल बनाकर पूजा करने पर रोक लगा दी गई है और इसका पालन नहीं करने वालों पर जुर्माना लगेगा। 

ऐसे में भक्त निराश व परेशान ना हों बल्कि घर पर रहकर सुरक्षित रहें और गणेश चतुर्थी का त्योहार भी मनाएं। बाजार में गणेश प्रतिमा भले ही ना मिले लेकिन आप घर पर ही इको-फ्रेंडली मूर्ति जरूर बना सकते हैं। तो हम आपको बता रहे हैं कि घर पर कैसे आप आसानी से गणपति की मूर्ति बना सकते हैं। जानें इको फ्रेंडली गणेश मूर्ति बनाने का तरीका।

घर पर गणेश प्रतिमा बनाने के लिए चाहिए ये सामान

  1. क्ले यानी कि चिकनी मिट्टी
  2. पानी
  3. टूथपिक

इस तरह बनाएं गणपति (How to make Eco Friendly Ganesha Idol)

  1. चिकनी मिट्टी लेकर पानी का इस्तेमाल इसे गूथ लें।
  2. अब इसके अलग- अलग टुकड़े तोड़कर शरीर के पार्ट्स बना लें। एक टुकड़े से मूर्ति का बेस बनाएं और फिर हाथ, पैर, सूंड, धड़, कान, और चेहरा बनाएं।
  3. इसके बाद तैयार किए गए इन बॉडी पार्ट्स को जोड़ लें। छोटे टुकड़े से बनाए गए सिर को धड़ से जोड़ें। 
  4. चिकनी मिट्टी से कर्व शेप में सूंड बनाएं और चेहरे के बीचों- बीच इसे जोड़ दें। 
  5. गणपति मूर्ति के लिए हाथ बनाएं और इन्हें धड़ के दोनों तरफ जोड़ें।
  6. इसके बाद छोटी- छोटी बॉल शेप से आंखें और कान बनाकर चेहरे पर लगा दें। और आपके इको- फ्रेंडली गणपति तैयार हैं। 

तो आप भी घर पर आसानी से गणपति प्रतिमा बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको बहुत कम सामान चाहिए साथ ही इसके लिए बहुत ज्यादा समय की भी जरूरत नहीं है। 

End of Article