Clothes Bright Tips: रंगीन कपड़ों को धोने के बाद रंग पड़ जाता है फीका, इन टिप्स से बनाएं नए जैसा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 22, 2022, 06:44 AM IST

How To Keep Clothes Glowing: रंगीन कपड़ों को धोने के लिए बड़ी सावधानी बरतनी पड़ती है क्योंकि रंगीन कपड़े जल्दी से फेड होने लगते हैं इनका रंग जल्दी उठ जाता है और पुराने लगने लगते हैं ऐसे में कुछ टिप्स अपनाकर कपड़ों की रंगत को बरकरार रख सकते

Clothes Bright Tips: रंगीन कपड़ों को धोने के बाद रंग पड़ जाता है फीका, इन टिप्स से बनाएं नए जैसा

Tips Of Faded Clothes: कई बार कपड़े को बार-बार धोने से कपड़े का रंग फेड हो जाता है। यानी कपड़े का रंग फीका पड़ने लगता है, जो देखने में काफी खराब लगता है। इससे कपड़े की रौनक खराब हो जाती है और उसे दोबारा पहनने का मन नहीं करता है। यह समस्या ज्यादातर कलरफुल कपड़ों में होती है। कलरफुल कपड़ों का ध्यान रखना थोड़ा मुश्किल होता है, क्योंकि जरा सा भी इनका रंग फेड होता है तो यह खराब हो जाती है। धोने में भी काफी मेहनत लगती है। कलरफुल कपड़ों को बाकी कपड़ों से अलग धोना पड़ता है क्योंकि कई बार इसका रंग दूसरे कपड़ों में लग जाता है। जिस वजह से बाकी और कपड़े भी खराब हो जाते हैं। अगर यह समस्या आपके साथ भी है तो कुछ ट्रिक को अपनाकर कपड़ों को फेड होने से बचा सकते हैं। आइए जाने इन ट्रिक के बारे में...

कपड़े धोते समय डाल दें विनेगर

कपड़े धोने के लिए आप मार्केट में मौजूद डिटर्जेंट का इस्तेमाल करते होंगे। यह डिटर्जन काफी हॉर्ट होते हैं, जो कपड़ों की रंगत को खराब कर देते हैं। ऐसे में अगर आप कपड़े के रंग को खराब होने से बचाना चाहते हैं तो कपड़े धोते समय विनेगर डाल दें। विनेगर की मदद से कपड़े का रंग बरकरार रहेगा।

डालें नमक
इसके अलावा कपड़ों के कलर को नया करने के लिए नमक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। कपड़ों की चमक को बरकरार रखने के लिए नमक काफी उपयोगी साबित हो सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए कपड़े धोते समय डिटर्जेंट के साथ थोड़ा सा नमक डाल दें। इससे कपड़े भी धुल जाएंगे और कपड़ों का रंग भी नहीं निकलेगा।

धूप से रखें दूर

इसके अलावा कभी भी कपड़े को गर्म पानी में नहीं धोने चाहिए। कपड़े को हमेशा ठंडे पानी में ही धोएं। साथ ही कपड़े को तेज धूप में न सुखाय। छांव वाली जगह में कलरफुल कपड़े को सुखाना चाहिए। वरना धूप की वजह से भी कपड़ों के रंग उड़ जाता है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

End of Article