Happy Mahavir Jayanti 2022 Wishes, Shayari: शानदार अंदाज में अपने परिजनों और दोस्तों को भेजें महावीर जयंती के बधाई संदेश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 14, 2022, 06:29 AM IST

Happy Mahavir Jayanti 2022 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages: आज महावीर जयंती का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। आप इस मौके पर इन शायरियों और संदेशों के जरिए मुबारकबाद दे सकते हैं।

Happy Mahavir Jayanti 2022 Wishes, Shayari: शानदार अंदाज में अपने परिजनों और दोस्तों को भेजें महावीर जयंती के बधाई संदेश

Happy Mahavir Jayanti 2022 Wishes Hindi Shayari: हर साल पूरे देश में महावीर जयंती धूमधाम से मनाई जाती है। महावीर का जन्म भले ही ईसा से छह सौ वर्ष पूर्व हुआ था, लेकिन उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं। कई जगहों पर आज भी  उनके सिद्धांतों का उदाहरण दिया जाता है। कई लोग उन्हें अपना आदर्श मानते हैं और उनके सिद्धांतों पर चलते हैं। इस महावीर जयंती आप भी उनके सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाएं और उनके प्रेरणादयक कोट्स, मैसेज, संदेश और कथनों को भेजकर सबको महावीर जयंती की शुभकामनाएं दें।

- जो पर-पीड़ा मन में धारे, वो नयन नीर हो जाएगा
जो नैनों की भाषा समझा, अनकही पीर हो जाएगा
जो जीवन के व्यामोह मोह को तजकर दृग गंगाजल से
तन-मन को तीर्थ बना लेगा, वो महावीर हो जाएगा


महावीर जयंती की शुभकामनाएं।।

- वे महावीर, जिनके द्वारे सब चारण बन कर जाते हैं
वे महावीर जिनके चरणों में, इन्द्र स्वयं झुक जाते हैं
वे महावीर, यशगाथा जिनकी सूर्य-रश्मियां गाती हैं
स्वयं दिशाएं ही आकर, जिनको अम्बर पहनाती हैं


महावीर जयंती की शुभकामनाएं

- किसी का दिल दुखाना हम को
महावीर ने ना सिखलाया,
जो करे सेवा औरों की
वही है जैन कहलाया।


महावीर जयंती की शुभकामनाएं

- सत्य-अहिंसा का प्रचार,
जीवों के लिए हृदय में प्यार,
मुबारक हो आपको
महावीर जयंती का त्यौहार।


हैप्पी महावीर जयंती 2022

- दुश्मनों को भी क्षमा कर देते हैं,
महावीर होने का परिचय देते हैं,
महावीर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।।

- जो युद्ध लड़े मैदानों में
वो इंसान वीर कहा जाए,
जो युद्ध लड़े अपने मन से
वो महावीर हो जाए।


महावीर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।।

- सत्य-अहिंसा का डंका बजाया था महावीर ने,
मानवता का पाठ सबको पढाया था महावीर ने,
अज्ञान के अंधकार को मिटाया था महावीर ने,
जियो और जीने दो सिखाया था महावीर ने।।


Happy Mahavir Jayanti 2022

- खुद की इच्छाओं पर विजय पाना,
राजपाट त्याकर घर से दूर जाना,
इतना आसान नही होता है
वीर से महावीर हो जाना।।


Happy Mahavir Jayanti 2022

End of Article