Happy Mahavir Jayanti 2022 Wishes Images, Status: इन मैसेज, कोट्स, फोटोज के जरिए भेजें महावीर जयंती की शुभकामनाएं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 14, 2022, 06:32 AM IST

Jayanti 2022 Wishes Images, Quotes, Messages, Photos and Status: आज महावीर जयंती है। इस मौके पर आप इन तस्वीरों और संदेशों के जरिए बधाई संदेश भेज सकते है।

Happy Mahavir Jayanti 2022 Wishes Images, Status: इन मैसेज, कोट्स, फोटोज के जरिए भेजें महावीर जयंती की शुभकामनाएं

Happy mahavir jayanti 2022 Wishes Images, Messages, Photos, and Status: आज महावीर जयंती है। हर साल चैत्र शुक्ल त्रयोदशी को महावीर जयंती काफी धूमधाम से मनाया जाता है।  महावीर जी को सामाजिक क्रांति के शिखर पुरुष के रूप में भी जाना जाता है। उनके जीवन में अहिंसा, करुणा, दया आदि का खास स्थान था। महावीर जयंती पर कई जगहों पर उत्सव भी मनाया जाता है और लोग कीर्तन-भजन भी करते हैं। इसके साथ-साथ अपने रिश्तेदारों, दोस्तों को महावीर जयंती की शुभकामनाएं भी भेजते हैं। तो आप इन मैसेज, कोट्स, शायरी, फोटोज, स्टेटस के जरिए लोगों को भेजें महावीर जयंती की शुभकामनाएं। दिए गए इन तस्वीरों और संदेशों के जरिए आप शुभकामना संदेश भेज सकते है। 

- क्रोध को शांति से जीतें,
दुष्ट को साधुता से जीतें,
कृपण को दान से जीतें,
असत्य को सत्य से जीतें


Happy Mahavir Jayanti 2022 

- महावीर जिनका नाम है,
पालीताना जिनका धाम है,
अहिंसा जिनका नारा है,
ऐसे त्रिशला नंदन को लाख प्रणाम हमारा है।।


हैप्पी महावीर जयंती 2022

- महावीर स्वामी मेरे भगवान हैं,
जिनेन्द्र की वाणी में मेरा विश्वास है,
नवकार मंत्र मेरे प्राण हैं,
यह जैन धर्म महान है।


महावीर जयंती की शुभकामनाएं।।

- तू करता तो वो है जो तू चाहता है,
पर होता तो वो है जो मैं चाहता हूं,
इसीलिए तू वो कर जो मैं चाहता हूं,
और फिर वो होगा जो तू चाहता है।


महावीर जयंती की शुभकामनाएं।।

- मनुष्य के दुखी होने की वजह खुद की गलतियां ही है
जो मनुष्य अपनी गलतियों पर काबू पा सकता है
वही मनुष्य सच्चे सुख की प्राप्ति भी कर सकता है।

भगवान महावीर जयंती की शुभकामनाएं।।

- त्याग ना करे, वो पीर नहीं होता,
बरसों की तपस्या का फल है,
वरना ऐसा कोई महावीर नहीं होता।

महावीर जयंती मुबारक हो।।

- भगवान महावीर को खोजने हम कहा जाएंगे,
बिना ठिकाने के उनको हम कहा पाएंगे,
करो भक्ति तुम चंदना जैसी बंधुओ,
भगवान महावीर तुम्हारे द्वार स्वयं ही चले आएंगे।


भगवान महावीर जयंती की शुभकामनाएं।।

- जिस प्रकार धागे से बंधी सुई खो जाने से सुरक्षित है, उसी प्रकार स्व-अध्ययन में लगा व्यक्ति खो नहीं सकता है- महावीर 

- वो जो सत्य जानने में मदद कर सके, चंचल मन को नियंत्रित कर सके, और आत्मा को शुद्ध कर सके उसे ज्ञान कहते हैं- महावीर
 

End of Article