बॉलीवुड

Lalit Modi Biopic पर लगी पक्की मुहर, Sajid Nadiadwala करेंगे प्रोड्यूस

ललित मोदी की बायोपिक पर काफी लम्बे समय से चर्चाएं हो रही हैं, जिस पर अब पक्की मुहर लग चुकी है। निर्माता साजिद नाडियाडवाला इस प्रोजेक्ट को बैक करेंगे। जल्द ही इसका आधिकारिक ऐलान होगा।

Image

Lalit Modi Biopic पर लगी पक्की मुहर, Sajid Nadiadwala करेंगे प्रोड्यूस

भारतीय बिजनेसमैन ललित मोदी की जिंदगी विवादों से पूरी तरह से भरी पड़ी हुई है। लम्बे समय से उनकी जिंदगी पर बायोपिक बनाने की भी बातें हो रही हैं, जिस पर पक्की मुहर नहीं लग पा रही थी। हालांकि अब ये प्रोजेक्ट जल्द ही शुरू हो सकता है क्योंकि इंडस्ट्री के एक बड़े निर्माता ने इस प्रोजेक्ट को बैक करने का फैसला लिया है। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने ललित मोदी की जिंदगी पर फिल्म बनाने का फैसला लिया है, जो लोगों के बीच में बिग बजट प्रोजेक्ट्स के लिए जाने-जाते हैं। Times Now NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Daayra Movie Review: सही और गलत के बीच लाकर खड़ा कर देती हैं मेघना गुलजार, पर्दे पर छा गए करीना-पृथ्वीराज

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े एक सूत्र ने बताया है कि नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने ललित मोदी की जिंदगी को पर्दे पर उतारने का फैसला लिया है। सूत्र के अनुसार, "ललित मोदी की जिंदगी किसी फिल्म स्क्रिप्ट से कम नहीं है। साजिद ने फैसला लिया है कि वो ललित की जिंदगी को पर्दे पर पेश करेंगे और लोगों को वो सच्चाई बताएंगे जो पर्दे के पीछे छुपी हुई है। फिल्म की कहानी पर इस वक्त काम चल रहा है और स्क्रिप्ट डेवलप की जा रही है। मेकर्स पहले फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी करेंगे और उसके बाद इसकी कास्टिंग और शूटिंग को लेकर फैसला लेंगे।" Times Now NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: The Paradise: ‘जवान-पठान हिंदी फिल्में तो हमारी पैन इंडिया क्यों?’ Nani ने टैग पर उठाया सवाल

क्या खुलेंगे IPL के राज?

ललित मोदी वही इंसान हैं, जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग को आकार दिया और भारतीय क्रिकेट को अलग स्तर पर पहुंचाया। आईपीएल की वजह से ही उन्हें देश छोड़ना पड़ा था। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि क्या उनकी बायोपिक मूवी में आईपीएल से जुड़े राज खुलेंगे? क्योंकि अगर ये राज सामने आ गए तो कई लोगों के चेहरों से नकाब उतर जाएगा।

Sushmita Sen के साथ रहा है विवादित रिश्ता

कुछ वक्त पहले ललित मोदी और सुष्मिता सेन की विवादित तस्वीर वायरल हुई थी, जिसने हंगामा मचा दिया था। माना जा रहा है कि जब ललित मोदी की जिंदगी पर फिल्म बनेगी तो सुष्मिता सेन का चैप्टर भी खुलेगा और इन दोनों के रिश्ते की सच्चाई लोगों के सामने आएगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article