Happy Independence Day 2022 Wishes Images, Quotes: इन स्पेशल मैसेज व तस्वीरों से खास बनाएं अपनों का दिन, देखें स्वतंत्रता दिवस के लिए बधाई संदेश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 15, 2022, 05:14 PM IST

Happy Independence Day 2022 Wishes Images, Quotes, Messages, Photos and Status: इस बार देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। लिहाजा, 15 अगस्त पर इस बार सरकार ने हर घर तिरंगा फहराने का आह्वान किया है। इस मौके पर आप इन संदेशों और तस्वीरों के जरिए बधाई संदेश भेज सकते हैं ।

Happy Independence Day 2022 Wishes Images, Quotes: इन स्पेशल मैसेज व तस्वीरों से खास बनाएं अपनों का दिन, देखें स्वतंत्रता दिवस के लिए बधाई संदेश

Happy Independence Day 2022 Wishes Images, Messages, Photos, and Status: आज 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस है। जिसे लेकर बीते कई दिनों से काफी तैयारियां चल रही है। इस बार देश आजादी का अमृत का महोत्सव मना रहा है। लिहाजा, 15 अगस्त पर इस बार सरकार का हर घर तिरंगा फहराने का सरकार ने आह्वान किया है। साथ ही लोग देशभक्ति में सराबोर नजर आ रहे हैं। इस मौके पर लोग एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी भेजते हैं। तो इस बार आप भी खास अंदाज में मनाएं आजादी का जश्न और सबसे पहले इन मैसेज, शायरी, कोट्स, देशभक्त कविताओं, वॉलपेपर, स्टेट्स के जरिए दोस्तों, रिश्तेदारों और जानने वालों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भेजें।

दोस्ताना इतना बरक़रार रखो कि
मज़हब बीच में ना आये कभी,
तुम उसे मंदिर तक छोड़ दो,
वो तुम मस्जिद छोड़ आये कभी


रिश्ता हमारा ऐसे ना तोड़ पाए को
दिल हमारे एक है एक है हमारी जान
हिन्दुस्तान हमारा है हम है इसकी शान
जान लूटा देंगे वतन पे हो जाएँगे क़ुरबान
इसलिए हम कहते है मेरा देश महान



आओ झुक कर सलाम करे उनको...जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है;
खुशनसीब होता है वो खून जो देश के काम आता है!
स्वतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!
Happy Independence Day 2022


इश्क तो करता हैं हर कोई
मेहबूब पे मरता हैं हर कोई
कभी वतन को मेहबूब बना कर देखो
तुझ पे मरेगा हर कोई
Happy Independence Day 2022



पूछो जमाने में हमारी क्या कहानी है,
हमारी तो बस पहचान ये कि हम हिंदुस्तानी हैं
Happy Independence Day 2022

कुछ नशा तिरंगे की आन का है
कुछ नशा मातृभूमि के मान का है
हम लगाएंगे हर जगह इस तिरंगे को
हम लहराएंगे हर जगह इस तिरंगे को
ऐसा नशा ही हिंदुस्तान की शान का है
Happy Independence Day 2022




चलो फिर से आज वह नजारा याद कर लें
शहीदों के दिल में थी वो ज्वाला याद कर लें
जिसमें बहकर आजादी पहुंची थी किनारे पे
देशभक्तों के खून की वो धारा याद कर लें।।
Happy Independence Day 2022



हम आजाद हैं, ये आजादी कभी छिनने नहीं देंगे
तिरंगे की शान को हम कभी मिटने नहीं देंगे
कोई आंख भी उठाएगा जो हिंदुस्तान की तरफ
उन आंखों को फिर दुनिया देखने नहीं देंगे।।


न रंग का नही वस्त्र, ये ध्वज देश की शान है
हर भारतीय के दिलों का स्वाभिमान है
यही है गंगा, यही है हिमालय, यही हिन्द की जान है
और तीन रंगों में रंगा हुआ ये अपना हिन्दुस्तान है।।


चिंगारी आजादी की सुलगी मेरे जश्न में है
इंकलाब की ज्वालाएं लिपटी मेरे बदन में है
मौत जहां जन्नत हो ये बात मेरे वतन में हैॉ
कुर्बानी का जज्बा जिन्दा मेरे कफन में है।


ना सरकार मेरी है ना रौब मेरा है
ना बड़ा सा नाम मेरा है
मुझे तो एक छोटी सी बात का गौरव है
मै हिन्दुस्तान का हूं और हिन्दुस्तान मेरा है।।


 गूंज रहा है दुनिया में भारत का नगाड़ा
चमक रहा आसमान में देश का सितारा
आजादी के दिन आओ मिलकर करें दुआ
बुलंदी पर लहराता रहे तिरंगा हमारा।


ना पूछो ज़माने को,
क्या हमारी कहानी हैं
हमारी पहचान तो सिर्फ ये हैं
की हम सिर्फ हिंदुस्तानी हैं।


दे सलामी इस तिरंगे को
जिस से तेरी शान हैं,
सर हमेशा ऊँचा रखना इसका
जब तक दिल में जान हैं


मैं भारत बरस का हरदम अमित सम्मान करता हूं
यहां की चांदनी मिट्टी का ही गुणगान करता हूं
मुझे चिंता नहीं है स्वर्ग जाकर मोक्ष पाने की
तिरंगा हो कफ़न मेरा, बस यही अरमान रखता हूं।


काश मेरी जिंदगी मे सरहद की कोइ शाम आए
मेरी जिंदगी मेरे वतन के काम आए
ना खौफ है मौत का ना आरजू है जन्नत की
लेकीन जब कभी जिक्र हो शहीदों का
काश मेरा भी नाम आए, काश मेरा भी नाम आए।।



आजादी की कभी शाम नहीं होने देंगे
शहीदों की कुर्बानी बदनाम नहीं होने देंगे
बची हो जो एक बूंद भी लहू की
तब तक भारत माता का आंचल नीलाम नहीं होने देंगे।।


End of Article