Happy Holi Wishes Images, Messages in Hindi 2023: यह रंग-बिरंगी तस्वीरें भेज कर अपनों को दें होली की बधाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 6, 2023, 01:48 PM IST

Happy Holi 2023 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos: आज पूरे भारत में होली का त्यौहार मनाया जा रहा है। इस पर्व पर आप रंगारंग अंदाज में अपने दोस्तों और परिजनों को होली की शुभकामनाएं भेज सकते हैं।

Happy Holi Wishes Images, Messages in Hindi 2023: यह रंग-बिरंगी तस्वीरें भेज कर अपनों को दें होली की बधाई

 Happy Holi 2023 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos: आज पूरे भारत में होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह त्यौहार हर साल चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा को पड़ता है। माना जाता है कि होली के त्यौहार से ही बसंत ऋतु का आगमन होता है। होली के दिन लोग एक-दूसरे रंग-अबीर लगाते हैं। इस मौके पर लोग अपने जानने वालों, चाहने वालों, दोस्तों, रिश्तेदारों को काफी मजेदार अंदाज में शुभकामनाएं देते हैं। अगर आप भी अपनों को होली की शुभकमानाएं भेजना चाहते हैं, तो इन मैसेज, कोट्स, फोटोज, शायरी के जरिए भेज सकते हैं। 

होली का गुलाल हो
रंगो की बहार हो
गुजिया की मिठास हो
सबके दिलों में प्यार हो
ऐसा होली का त्यौहार हो
होली मुबारक हो।




दिलों को मिलाने का मौसम है
दूरियां मिटाने का मौसम है
होली का त्यौहार ही ऐसा है
रंगों में डूब जाने का मौसम है


प्यार के रंग से भरो पिचकारी
स्नेह के रंग से रंग दो दुनिया सारी
ये रंग ना जाने जात ना कोई बोली
मुबारक हो आपको होली।
Happy Holi 2022



मथुरा की खुशबू
गोकुल का हार
वृन्दावन की सुगंध
बरसाने का प्यार
मुबारक हो आपको होली का त्योहार।



अपनों से अपनों को मिलाती है होली
खुशियों के रंग लाती है होली
बरसों से बिछड़ें हैं जो उन सबको मिलाती है होली
मेरी तरफ से आप सबको हैप्पी होली।।


कदम-कदम पर खुशियां रहें
गम से कभी ना हो सामना
जिंदगी में हर पल खुशियां नसीब हों
मेरी तरफ से होली की शुभकामना।
Happy Holi 2022



रंगों के त्यौहार में सभी रंगों की हो भरमार
ढेर सारी खुशियों से भरा हो आपका संसार
यही दुआ है भगवान से हमारी हर बार
होली मुबारक हो ।


होली त्यौहार है रंग और भांग का
हम सब यारों का
घर में आये मेहमानों का
गली में गली वालों का
मोहल्ले में मोहल्ले वालों का
देश में देशवालों का
बुरा ना मानो होली है।।





खुदा करे कि इस बार होली ऐसी आए
बिछड़ा हुआ मेरा प्यार मुझे मिल जाए
मेरी दुनिया तो रंगीन है सिर्फ उस से
काश वो आए और चुपके से गुलाल लगा जाए।।
हैप्पी होली 2022



पूर्णिमा का चांद रंगों की डोली
चांद से उसकी चांदनी बोली
खुशियों से भर दे सबकी झोली
आपके जीवन को रंग दे ये होली
होली की शुभकामनाएं।



 रंगों से भी रंगीन जिंदगी है हमारी
रंगीली रहे यह बंदगी हमारी
कभी न बिगड़े या प्यार की रंगोली
ऐ मेरे यार 'हैप्पी होली'
Happy Holi 2022



सभी रंगों का रास है होली,
मन का उल्लास है होली
जीवन में खुशियां भर देती है,
बस इसीलिए ख़ास है होली।


हमेशा मीठी रहे आपकी बोली
खुशियों से भर जाए आपकी झोली
आप सबको मेरी तरह से हैप्पी होली
Happy Holi 2022


लाल गुलाबी रंग है
झूम रहा संसार
सूरज की किरण
खुशियों की बहार
चांद की चांदनी अपनों का प्यार
मुबारक हो  होली का त्यौहार।




End of Article