Happy Holi 2023 Hindi Shayari, Wishes: खूबसूरती से दें होली की बधाई, यहां देखें खास विशेज, कोट्स और तस्वीर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 6, 2023, 01:47 PM IST

Happy Holi 2023 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages: रंगों का त्यौहार होली का हर कोई बेसब्री से इंतजार करता है। अगर आप खास अंदाज में अपने दोस्तों और परिजनों को होली की बधाई देना चाहते हैं तो यह शायरियां जरूर भेजें।

Happy Holi 2023 Hindi Shayari, Wishes: खूबसूरती से दें होली की बधाई, यहां देखें खास विशेज, कोट्स और तस्वीर

Happy Holi 2023 Wishes Hindi Shayari, Messages: आज पूरे भारत में होली का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। होली भारत के प्रमुख त्यौहारों में से एक है जो धार्मिक मान्यताओं के अनुसार विशेष मानी गई है। क्योंकि, होली प्रहलाद और होलिका की कहानी के माध्यम से बुराई पर अच्छाई की जीत की पुष्टि भी करता है। होली के मौके पर आप इन रंग बिरंगे संदेशों और शायरियों से शुभकामना संदेश भेज सकते है। हिंदू पंचांग के अनुसार रंगों का त्योहार होली का पावन पर्व फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। ऐसे में इस बार रंग गुलाल होली 19 मार्च 2022, शनिवार को है। प्रतिपदा तिथि 19 मार्च को दोपहर 12 बजकर 13 मिनट पर समाप्त होगी। हालांकि कुछ लोग 18 मार्च को भी होली मना रहे हैं जबकि कुछ लोग होली 19 मार्च को भी मनाएंगे। 

गुलाल का रंग, गुब्बारों की मार,
सूरज की किरणे,खुशियों की बहार,
चांद की चांदनी, अपनों का प्यार,
मुबारक हो आपको रंगों का त्यौहार


हवाओं के साथ अरमान भेजा है,
नेटवर्क के जरिये पैगाम भेजा है,
वो हम हैं, जिसने सबसे पहले,
होली का राम-राम भेजा है। 
शुभ होली। 



जो पूरी सर्दी नहीं नहाये
हो रही उनको नहलाने की तैयारी
बाहर नहीं तुम आये तो
घर में आकर मारेंगे पिचकारी


आज मुबारक, कल मुबारक
होली का हर पल मुबारक
रंग बिरंगी होली में
हमारा भी एक रंग मुबारक।
हैप्पी होली 2022



मिठाइयों का हो ओवर फ्लो
मस्ती हो कभी ना लो
रंग और गुलाल का सुरूर छाया रहे
पॉकेट में भरी माया रहे
गुड लक की हो बौछार
आया होली का त्यौहार




फूलों ने खिलना छोड़ दिया
तारों ने चमकना छोड़ दिया
होली में बाकि है कई दिन फिर भी आपने
अभी से नहाना क्यों छोड़ दिया
Happy Holi 2022



फ़ालगुन का महीना,
वो मस्ती के गीत,
रंगों का मेल, वो नटखट सा खेल,
दिल से निकलती है ये प्यारी सी बोली,
मुबारक हो आपको ये रंग भरी होली
Happy Holi 2022




मथुरा की खुशबू,
गोकुल का हार,
वृन्दावन की सुगंध ,
बरसाने की फुहार,
राधा की उम्मीद,
कान्हा का प्यार,
मुबारक हो आपको होली का त्यौहार





प्यार के रंग से भरो पिचकारी
स्नेह के रंग से रंग दो दुनिया सारी
ये रंग ना जाने जात ना कोई बोली
मुबारक हो आपको होली।
Happy Holi 2022



कदम-कदम पर खुशियां रहें
गम से कभी ना हो सामना
जिंदगी में हर पल खुशियां नसीब हों
मेरी तरफ से होली की शुभकामना।


होली का गुलाल हो
रंगो की बहार हो
गुजिया की मिठास हो
सबके दिलों में प्यार हो
ऐसा होली का त्यौहार हो
होली मुबारक हो।




दिलों को मिलाने का मौसम है
दूरियां मिटाने का मौसम है
होली का त्यौहार ही ऐसा है
रंगों में डूब जाने का मौसम है
Happy Holi 2022



होली त्यौहार है रंग और भांग का
हम सब यारों का
घर में आये मेहमानों का
गली में गली वालों का
मोहल्ले में मोहल्ले वालों का
देश में देशवालों का
बुरा ना मानो होली है।





खुदा करे कि इस बार होली ऐसी आए
बिछड़ा हुआ मेरा प्यार मुझे मिल जाए
मेरी दुनिया तो रंगीन है सिर्फ उस से
काश वो आए और चुपके से गुलाल लगा जाए
हैप्पी होली 2022



पूर्णिमा का चांद रंगों की डोली
चांद से उसकी चांदनी बोली
खुशियों से भर दे सबकी झोली
आपके जीवन को रंग दे ये होली
होली की शुभकामनाएं।।



रंगों से भी रंगीन जिंदगी है हमारी
रंगीली रहे यह बंदगी हमारी
कभी न बिगड़े या प्यार की रंगोली
ऐ मेरे यार 'हैप्पी होली'


हमेशा मीठी रहे आपकी बोली
खुशियों से भर जाए आपकी झोली
आप सबको मेरी तरह से हैप्पी होली

खा के गुजिया,
पी के भंग,
लगा के थोड़ा थोड़ा सा रंग,
बजा के ढोलक और मृदंग,
खेलें होली हम तेरे संग
Happy Holi 2022




राधा का रंग और कान्हा की पिचकारी ,
प्यार के रंग से रंग दो दुनिया सारी ,
ये रंग न जाने कोई जात न कोई बोली
मुबारक हो आपको रंगों भरी होली।


End of Article