Happy Friendship Day 2022 Hindi Quotes, Wishes: फ्रेंडशिप डे के शुभकामना संदेश, भेजें ये WISHES PICS

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 7, 2022, 12:10 PM IST

Happy Friendship Day 2022 Quotes with Images in Hindi: फ्रेंडशिप डे अगस्त महीने के पहले रविवार को मनाया जाता है। इस बार यह सात अगस्त को है और इस मौके पर आप इस प्रकार बधाई संदेश भेज सकते हैं।

Happy Friendship Day 2022 Hindi Quotes, Wishes: फ्रेंडशिप डे के शुभकामना संदेश, भेजें ये WISHES PICS

Happy Friendship Day 2022 Quotes with Images in Hindi:  दोस्त के बिना जीवन अधूरा होता है। क्योंकि, एक दोस्त ही होता है जिससे आप अपन सबकुछ शेयर कर सकते हैं। दोस्तों के लिए एक खास दिन भी बन चुका है, जिसे फ्रेंडशिप डे के नाम से हम जानते हैं।

हर साल अगस्त महीने के दूसरे रविवार को फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेट किया जाता है। इस साल 7 अगस्त हम सब फ्रेंडशिप डे मनाएंगे। अगर आपको भी आ रही है अपने दोस्त की याद तो बिना देरी किए उन्हें इन मैसेज, शायरी, कोट्स, संदेश, मीम्स के जरिए भेजें फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं।

दिन हुआ है तो रात भी होगी,
हो मत उदास,
कभी बात भी होगी,
इतने प्यार से दोस्ती की है,
जिन्दगी रही तो मुलाकात भी होगी।



दोस्ती कोई खोज नहीं होती
और यह हर रोज नहीं होती
अपनी जिंदगी में हमारी मौजूदगी को बेवजह न समझना
पलकें कभी आंखों पर बोझ नहीं होतीं


तुफान में कश्तियों को किनारे भी मिल जाते हैं
जहान में लोगों को सहारे भी मिल जाते हैं
दुनिया में सबसे प्यारी है जिंदगी
कुछ आप जैसे दोस्त जिंदगी से भी प्यारे मिल जाते हैं।


मुझसे एक दोस्त नहीं बदला जाता,
चाहे लाख दूरी होने पर
लोगों के तो भगवान तक बदल जाते हैं
एक मुराद पूरी ना होने पर
हैप्पी फ्रेंडशिप डे 2022 



हर कर्ज दोस्ती का अदा कौन करेगा,
जब हम ही न रहेंगे तो दोस्ती कौन करेगा,
ऐ खुदा मेरे दोस्त को सलामत रखना
वरना मेरे जीने की दुआ कौन करेगा।
हैप्पी फ्रेंडशिप डे 2022



ए सुदामा
मुझे भी सिखा दे
कोई हुनर तेरे जैसा,
मुझे भी मिल जाएगा
फिर कोई दोस्त कृष्ण जैसा।
हैप्पी फ्रेंडशिप डे




दोस्ती हर चहरे की मीठी मुस्कान होती है
दोस्ती ही सुख दुख की पहचान होती है
रूठ भी गऐ हम तो दिल पर मत लेना
क्योंकि दोस्ती जरा सी नादान होती है!


देखी जो नब्ज मेरी,
हंस कर बोला वो हकीम,
जा जमा ले महफिल पुराने दोस्तों के साथ
तेरे हर मर्ज की दवा वही है


करनी है खुदा से गुजारिश,
तेरी दोस्ती के सिवा कोई बंदगी न मिले,
हर जनम में मिले दोस्त तेरे जैसा,
या फिर कभी जिंदगी न मिले।


सबसे अलग सबसे न्यारे हो आप,
तारीफ कभी पुरी ना हो इतने प्यारे हो आप,
आज पता चला कि जमाना क्यों जलता है हमसे,
क्योंकि दोस्त तो आखिर हमारे हो आप


जिंदगी लहर थी आप साहिल हुए
न जाने कैसे हम आपकी दोस्ती के काबिल हुए
न भूलेंगे हम उस हसीं पल को
जब आप हमारी छोटी सी ज़िन्दगी में शामिल हुए
हैप्पी फ्रेंडशिप डे 2022



जिंदगी में किसी मोड़ पर खुद को तन्हा न समझना
साथ हूं मैं आपके खुद से जुदा मत समझना
उम्र भर आपसे दोस्ती करने का वादा किया है
अगर जिंदगी साथ न दे तो हमें बेवफा मत समझना
हैप्पी फ्रेंडशिप डे



कहो उसी से
जो कहे न किसी से
मांगो उसी से जो
दे-दे खुशी से
चाहो उसे
जो मिले किस्मत से
दोस्ती करो उसी से
जो निभाए हंसी से
हैप्पी फ्रेंडशिप डे 2022







वादा तो नहीं करते की दोस्ती निभाएंगे
कोशिश यही रहेगी की
आपको सताएंगे
जरुरत पड़ेगी तो दिल से पुकारना
जहा भी होंगे, चले आएंगे
हैप्पी फ्रेंडशिप डे




जब दोस्त प्रगति करे तो गर्व से कहना
वो मेरा दोस्त है
और जब वो मुश्किल में हो, तो गर्व से कहना
मै उसका दोस्त हुँ
हैप्पी फ्रेंडशिप डे



दोस्त को दोस्त का इशारा याद रहेता है,
हर दोस्त को अपना दोस्ताना याद रहेता हे,
कुछ पल सच्चे दोस्त के साथ तो गुजारो,
वो अफसाना मौत तक याद रहेता हे|
 
लोग प्यार में पागल हैं और हम दोस्ती में,
और नशा भी कमबख्त इस कदर छाया है,
कि अब रूह भी डूबेगी तो साथ कश्ती में,
हैप्पी फ्रेंडशिप डे!!







उनके कर्जदार और वफादार रहिए जो आपके लिए अपना वक्त देते हैं।
क्योंकि, अंजाम की खबर तो कर्ण को भी थी,
पर बात दोस्ती निभाने की थी।
फ्रेंडशिप डे की बधाई!


दोस्ती में ना कोई वार,
ना कोई दिन होता है,
ये तो एहसास है
जिसमें बस यार होता है
हैप्पी फ्रेंडशिप डे!



बरसों बाद, कॉलेज के कैंटीन में गया,
चाय वाले ने पूछा कि
चाय के साथ क्या लोगे,
मैंने कहा पुराने दोस्त मिलेंगे
फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं!



Happy Friendship Day

एक दोस्त जो आपके आंसुओं को समझता है
वो उन ढेर सारे मित्रों से कहीं ज्यादा कीमती है
जो सिर्फ आपकी मुस्कान को जानते हैं...
Happy Friendship Day 2022


शाम के चंद लम्हें, हम साथ बिताते हैं
आपके साथ होते हैं, तो हम दिल से मुस्कराते हैं।
हैप्पी फ्रेंडशिप डे!

एक अच्छा दोस्त अगर 100 बार रूठे तो उसे 100 बार मनाओ।
क्योंकि कीमती मोतियों की माला जीतनी बार भी टूटे उसे पिरोना ही पड़ता है।
Happy Friendship Day!

End of Article