Happy Dussehra 2021 Wishes, Shayari: दशहरा पर लगाएं शायरी Images का Status, विजय दशमी की दें शुभेच्छा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 15, 2021, 11:54 AM IST

Happy Dussehra 2021 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages: दशहरा यानी विजय दशमी का पर्व 15 अक्टूबर को धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर आप इन शायरी और तस्वीरों के जरिए भी बधाई संदेश भेज सकते है।

Happy Dussehra 2021 Wishes, Shayari: दशहरा पर लगाएं शायरी Images का Status, विजय दशमी की दें शुभेच्छा

Dussehra 2021 Shayari, Images, Wishes and Quotes in Hindi: इस बार दशहरा यानी विजय दशमी आज 15 अक्टूबर को मनाई जा रही है। इस दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम ने लंकापति रावण का वध किया था। इस दिन रावण का पुतला दहन करने की सदियों पुरानी परंपरा चली आ रही है।  विजयदशमी का पर्व असत्य पर सत्य की जीत के रूप में मनाया जाता है।

पौराणिक कथा अनुसार इस दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम ने लंकापति रावण का वध किया था और मां भगवती ने नौ रात्रि और दस दिनों के युद्ध के बाद महिषासुर का वध कर देवता और पृथ्वी लोक को उसके अत्याचार से बचाया था।

9 दिनों की नवरात्रि की समाप्ति के साथ ठीक अगले दिन दशहरे का पावन पर्व मनाया जाता है। आप इस मौके पर शायरी के जरिए भी अपनों को शुभकामना संदेश भेज सकते हैं। 

राम होने में या रावण में है अंतर इतना,
एक दुनिया को ख़ुशी दूसरा गम देता है,
हम ने रावण को बरस दर बरस जलाया है,
कौन है वो जो इसे फिर से जन्म देता है.
- डॉ. कुमार विश्वास



दशहरा एक उम्मीद जगाता है,
बुराई के अंत की याद दिलाता है,
जो चलता है सत्य की राह पर
वो विजय का प्रतीक बन जाता हैं


आज की नई सुबह बेहद सुहानी हो जाए
दुखों की सारी कड़वाहट पुरानी हो जाए
दे बेशुमार खुशियां यह दशहरा आपको
हर प्यारी खुशी आपकी दीवानी हो जाए


दशहरा सच पर झूठ की विजय का त्यौहार है
इसकी खुशिमयां बेशुमार और अपरंपार हैं
आप पर हो प्रभु राम की कृपा की बारिश
हर नाउम्मीद इंसान के वही तो पालनहार हैं


हर पल हो आपका जीवन सुनहरा,
घर आपके रहे सदा खुशियों का पहरा,
रहें आप कहीं भी इस जहान में
मुबारक हो आपको यह पावन दशहरा


यही संदेश देता है दशहरा सबका मन भावन
विजयदशमी में राघव फिर धराशायी करें रावण

निर्बल का बल राम हैं, निर्धन का धन भी राम
रावण वह है, जो कभी ना आया किसी के काम

चाँद की चाँदनी शरद की बहार
फूलों की खुशबू अपनों का प्यार
मुबारक हो आपको विजयादशमी का त्योंहार
सदा खुश रहें आप और आपका परिवार


कभी भी आप पर पड़े न दुख का साया
प्रभु राम की कृपा का ऐसा असर रहे छाया
हरदम धन धान्य रहे आपका अंगना
विजयादशमी यही है हमारी मनोकामना


सत्य स्थापित करके इस देश से बुराई को मिटना होगा
रावण का दहन करने आज फिर राम को आना होगा

दशहरा का पर्व है अच्छाई का प्रतीक
बुराई की राह पर चलकर हार है निश्चित
इस संदेश को करो अपने जीवन में शामिल

ज्योत से ज्योत जगाते चलो
प्रेम की गंगा बहाते चलो राह में
दीन दुखी को गले लगाते चलो
दिन आएगा सबका सुनहरा
मेरी तरफ से शुभ दशहरा



बुराई को खुद से और इस देश से दूर भगाओ
अच्छाई को अपने जीवन में अपनाओ
रावण को जलाओ और और भ्रष्टाचार मिटाओ
प्रगति के पथ पर भारत देश को आगे बढ़ाओ
हैप्पी दशहरा 2021



ज्योत से ज्योत जगाते चलो
प्यार की गंगा बहाते चलो
राह में आए जो दिन दुखी
सबको गले से लगाते चलो
दिन आएगा सबका सुनहरा
मेरी तरफ से हैप्पी दशहरा




End of Article