Happy Diwali 2021 Hindi Wishes, Images, Messages: 'हैप्पी दिवाली बधाई मैसेज' से दीपावली पर दें ये शुभकामनाएं!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 4, 2021, 04:56 PM IST

Happy Diwali 2021 Hindi Wishes Images, Quotes, Status, Messages: दीपावली देश का प्रमुख त्योहार है और इस साल 4 नवंबर को मनाया जा रहा है। इस मौके पर इन संदेशों के जरिए आप दिवाली की मुबारकबाद दे सकते हैं।

Happy Diwali 2021 Hindi Wishes, Images, Messages: 'हैप्पी दिवाली बधाई मैसेज' से दीपावली पर दें ये शुभकामनाएं!

Happy Diwali 2021 Hindi Wishes Images, Quotes, Status, Messages: दिवाली रोशनी का पर्व होता है जो हर साल देश में धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल (Diwali 2021) दिवाली 4 नवंबर को मनाई जाएगी। दीपावली पर अपने परिजनों, दोस्तों और सगे-संबंधियों को बधाई देने के लिए आप इन तस्वीरों और बधाई संदेशों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

दिवाली के दिन लोग अपने परिजनों और सगे-संबंधियों को दिवाली के शुभकामना संदेश,बधाई संदेश भेजते हैं । आप भी इस मौके पर इन संदेशों और तस्वीरों के जरिए शुभकामना दे सकते हैं।

दिवाली के बधाई संदेश, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं 

दिए की रोशनी से सब अँधेरे दूर हो जाए
दुआ है की चाहो वो ख़ुशी मंजूर हो जाए
शुभ दीवाली 2021 

दीप जगमगाते रहे
सबके घर झिलमिलाते रहे
साथ हो सब अपने
सब यूँही मुस्कुराते रहे
हैप्पी दीपावली 2021



 दीप से दीप जलें तो हो दीपावली
उदास चेहरे खिलें तो हो दीपावली
बाहर की सफाई तो हो चुकी बहुत
दिल से दिल मिलें तो हो दीपावली
शुभ दीवाली ,हैप्पी दिवाली



रौशन हो दीपक और सारा जग जगमगाये
लिए साथ सीता मैय्या को राम जी हैं आये
हर शहर यूं लगे मानो अयोध्या हो
आओ हर द्वार हर गली हर मोड़ पे हम दीप जलाएं
दिवाली की शुभकामनाएं, दिवाली की आपको बधाई 



दीवाली है रौशनी का त्यौहार,
लाये हर चेहरे पर मुस्कान,
सुख और समृधि की बहार
समेट लो सारी खुशियां,
अपनों का साथ और प्यार
इस पावन अवसर पर
आप सभी को दीवाली का प्यार
दिवाली की शुभकामनाएं






दिवाली है रौशनी का त्यौहार
लाये हर चेहरे पर मुस्कान
सुख और समृधि की बहार
समेट लो सारी खुशियाँ
अपनों का साथ और प्यार
इस पावन अवसर पर
आप सभी को दिवाली का प्यार
शुभ दिवाली 2021 






दीयों की रोशनी से झिलमिलाता आँगन हो
पटाखों की गूंजों से आसमान रोशन हो
ऐसी आये झूम के यह दिवाली आपकी
हर तरफ खुशियों का ही मौसम हो
दिवाली की शुभकामनाएं



दीप जलते रहे मन से मन मिलते रहे
गिले शिकवे सारे मन से निकलते रहे
सारे विश्व में सुख-शांति की प्रभात ले आये
ये दीपों का त्योहार खुशी की सौगात ले आये
हैप्पी दिवाली 2021



दीपों का ये पावन त्यौहार
आपके लिए लाये ख़ुशियाँ हज़ार
लक्ष्मी जी विराजें आपके द्वार
हमारी शुभकामनाएं करे स्वीकार
शुभ दीपवाली 2021




देवी महालक्ष्मी की कृपा से
आप के घर में हमेशा
अमंग और आनंद की रौनक हो
इस पावन मौके पर आप सब को
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं




दीप जले तो रोशन आपका जहान हो,
पूरा आपका हर एक अरमान हो,
मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे आप पर,
इस दिवाली आप बहुत धनवान हों।
शुभ दीपावली।



आपके घर में धन की बरसात हो
लक्ष्मी का वास हो
संकटो का नाश हो
हैप्पी दिवाली 2021



सोने का रथ, चांदी की पालकी
बैठकर जिसमें है लक्ष्मी मां है आयी
देने आपके परिवार को दिवाली की बधाई।
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं।



आज से आपके यहां धन की बरसात हो,
मां लक्ष्मी का निवास हो,
संकट का नाश हो
सर पर उन्नति का ताज हो।
दिवाली की  हार्दिक शुभकामनाएं।



दिनों दिन बढ़ता जाए आपका कारोबार
परिवार में बना रहे स्नेह और प्यार
होती रहे सदा आप पर धन की बौछार
ऐसा हो शुभ दिपावली धनतेरस का त्योहार
हैप्पी दिवाली 2021



धनतेरस की है सबको बधाई,
सदा रहे घर में लक्ष्मी जी की परछाई।
प्रेम मोहब्बत से रहना सब,
क्यूकिं धन के रूप में बरसता है रब
रोशनी के पर्व दिवाली  की हार्दिक बधाई।



ये रोशनी का पर्व है दीप तुम जलाना
जो हर दिल को अच्छा लगे ऐसा गीत तुम गाना
दुःख दर्द सारे भूलकर सबको गले लगाना
ईद हो या दिवाली बस खुशियों से मनाना
दिवाली की शुभकामनाएं



धन की वर्षा हो इतनी की
हर जगह आपका नाम हो
दिन रात आपको व्यापार में लाभ हो
यही शुभकामना है हमारी
ये दीवाली आपके लिये बहुत ख़ास हो
दिवाली की शुभकामनाएं




पटाखों की आवाज़ से गूंज रहा संसार
दीपक की रोशनी और अपनों का प्यार
मुबारक हो आपको दीपावली का त्योंहार
हैप्पी दिवाली 2021


End of Article