Face Exercise For Glowing Skin: मेकअप नहीं ग्लोइंग स्किन पाने के लिए करें ये फेस एक्सरसाइज, लौट आएगी चमक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 8, 2022, 04:05 PM IST

Glowing Skin: चेहरे को ग्लोइंग और बेदाग बनाने के लिए फेस एक्सरसाइज हर किसी के लिए बहुत फायदेमंद है। इसके लिए आपको समय की जरूरत नहीं है। आप इसे घर बैठे ऑफिस में बैठे कहीं भी कर सकते हैं।

Face Exercise For Glowing Skin: मेकअप नहीं ग्लोइंग स्किन पाने के लिए करें ये फेस एक्सरसाइज, लौट आएगी चमक
Photo Credit: Twitter

Glowing Skin For Health: क्लियर और ग्लोइंग स्किन पाने की इच्छा हर किसी की होती है। ऐसे में चेहरे को हेल्दी और खूबसूरत बनाने के लिए कुछ एक्सरसाइज है जो हमें रोजाना अपने दिनचर्या में शामिल करने चाहिए। एक्सरसाइज को करने से आपके चेहरे पर नेचुरल ग्लो आएगा। इन एक्सरसाइज से आप की डेड स्किन सेल्स हटने लगेंगे और  चेहरा पहले से ज्यादा हेल्दी और ग्लो दिखने लगेगा। खास बात यह है कि यह एक्सरसाइज करने के लिए आपको समय निकालने की भी जरूरत नहीं है। आप इसे कोई भी काम करते वक्त और किसी भी जगह आसानी से कर सकते हैं।  

मुंह में हवा भरकर फूला लें

यह सबसे आसान एक्सरसाइज है। इसमें आपकों अपने मुंह में ज्यादा से ज्यादा हवा भरनी है। पांच सेकंड तक इसी पॉजिशन में रहें। पांच सेकंड तक दाएं गाल को दबाएं और फिर बाएं को। फिर नॉर्मल पॉजिशन में आ जाएं। ऐसा सात से नौ बार रोजाना दिन में दो से तीन बार करते रहें।

शेर की तरह खोल लें पूरा मुंह

इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको मुंह पूरा खोलना है जैसे शेर दहाड़ने के लिए मुंह खोलता है बिल्कुल वैसे ही। फिर सांस बाहर छोड़ें। आंखें जितनी खोल सकें उतनी खोलें, अब दो से तीन मिनट तक इसी अवस्था में रहें। इसके बाद सामान्य मुद्रा में आकर गहरी लंबी सांस लें।

नीचे के होंठ से ढ़कें ऊपर के होंठ

अपने निचले होंठ से ऊपरी होंठ को ढकने की कोशिश करें। ऐसा करने से आप चिन वाले हिस्से में खिंचाव महसूस करेंगी। 10 सेकंड तक ऐसा करें। रुकें और फिर से यह आसन करें। अपनी गरदन को सामने की ओर खींचें और पीछे की ओर ले जाएं। गरदन जितना पीछे ले जा सकती हैं, ले जाएं। ऐसा पांच सेकंड के लिए करें। यह एक बेहद साधारण-सा योगासन है। इसे करने से ठुड्डी के नीचे का फैट आपको कम होता महसूस होगा।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। क‍िसी भी तरह के ब्‍यूटी रुटीन से पहले एक्‍सपर्ट की सलाह जरूर लें।)

End of Article