Eid Mubarak, Happy Eid ul-Fitr 2022 Wishes Images, Status, Quotes, Messages: ईद का चांद नजर आते ही आज ईद-उल-फितर का त्यौहार मनाया जा रहा है। 2 मई को रमजान का महीना खत्म होने के बाद आज ईद मनाई जा रही है। ईद मुस्लिमों का सबसे बड़ा त्यौहार है, जो कि बस आने ही वाला है। यह त्यौहार रमजान के पाक महीने के बाद अमन और भाईचारे का पैगाम लेकर आता है। ईद के दिन लोग नए कपड़े पहनकर नमाज अदा करते हुए अमन और चैन की दुआ मांगते हैं। इस खास दिन आप इन खूबसूरत तस्वीरों और संदेशों के जरिए दें ईद की मुबारकबाद और बधाई...
समंदर को उसका किनारा मुबारक
चांद को सितारा मुबारक़
फूलों को उसकी खुश्बू मुबारक
दिल को उसका दिलदार मुबारक़
आपको और आपके परिवार को
ईद का त्योहार मुबारक!
Eid Mubarak 2022 Wishes shayari

कोई इतना चाहे हमें तो बताना
कोई तुम्हारी फिक्र करे तो बताना
ईद मुबारक तो हर कोई कह देगा
कोई हमारे अंदाज में कहे तो बताना
Happy Eid 2022!
वादों ही पे हर रोज़ मिरी जान न टालो
है ईद का दिन अब तो गले हम को लगा लो
(मुसहफी गुलाम हमदानी)
ईद का दिन है गले आज तो मिल ले ज़ालिम
रस्म-ए-दुनिया भी है मौक़ा भी है दस्तूर भी है
(कमर बदायुनी)
उस मेहरबां नजर की इनायत का शुक्रिया
तोहफा दिया है ईद पे हम को जुदाई का
(अज्ञात)
ईद के बा'द वो मिलने के लिए आए हैं
ईद का चांद नजर आने लगा ईद के बाद
अज्ञात

किसी की याद मनाने में ईद गुजरेगी
सो शहर-ए-दिल में बहुत दूर तक उदासी है
(इसहाक विरदग)
शहर खाली है किसे ईद मुबारक कहिए
चल दिए छोड़ के मक्का भी मदीना वाले
(अख्तर उस्मान)

