बॉलीवुड

'कमाल कर दिया पायलट जी...', कैप्टन Smit Machhar की बहादुरी के दीवाने हुए Salman Khan, दिल से की तारीफ

​Salman Khan Praises Captain Smit Machhar: कैप्टन स्मित मच्छर 180 से ज्यादा लोगों की जान बचाकर सुपरहीरो बन गए हैं। तमाम कलाकार कैप्टन की तारीफ कर रहे हैं। सलमान खान ने भी कैप्टन की बहादुरी के कायल हो गए।

Image

Salman Khan Praises Captain Smit Machhar (photo credit- instagram)

Salman Khan Praises Captain Smit Machhar: कैप्टन स्मित मच्छर (Smit Machhar:) ने साथ फ्लाइट में हुए हादसे ने हर किसी को हैरान कर दिया। कैप्टन पर को-पायलट ने ही हमला किया, लेकिन इस गंभीर परिस्थिति में भी कैप्टन स्मित ने अपनी बहादुरी और सूझबूझ दिखाई। उन्होंने घायल हालत में भी 180 से ज्यादा लोग की जान बचाई और साबित किया कि वह इस देश के असली हीरो है। कैप्टन स्मित अस्पताल में भर्ती हैं और उनसे खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बात की है। कैप्टन की तारीफ चारों तरफ हो रही है। कई बॉलीवुड स्टार्स उनके कायल हो गए हैं और इस लिस्ट में सलमान खान (Salman Khan) का नाम भी जुड़ गया है। सलमान ने कैप्टन स्मित के लिए पोस्ट किया है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें- Drishyam 3 Box Office: अजय देवगन का भौकाल, दृश्यम 3 बनी सबसे बड़ी ओपनर; धुरंधर समेत इन फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

    सलमान खान ने किया पोस्ट

    सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छर की तारीफ दबंग स्टाइल में की है और उन्हें असली हीरो का टैग दिया और सैल्यूट किया है। सलमान ने आधी रात को ट्विटर पर एक पोस्ट किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। सलमान ने कैप्टन की तारीफ में लिखा, 'कमाल कर दिया पायलट जी, हम सब आपको सैल्यूट करते हैं। आपके साथ उड़ान भरना खुशी की बात होगी। वेल डन ब्रो।' सलमान के इस पोस्ट पर फैंस बड़ी संख्या में कमेंट कर रहे हैं और कैप्टन की तारीफ में अच्छे अच्छे शब्द लिख रहे हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें- स्ट्रेचर पर दर्द में दिखीं Nushrratt Bharuccha, फैंस की उड़ गई रातों की नींद

      इन स्टार्स ने भी की तारीफ

      कैप्टन स्मित के कायल बॉलीवुड के कई स्टार्स हुए हैं। सलमान खान से पहले रवीना टंडन, रवि किशन, कंगना रनौत, शिल्पा शेट्टी, जैकी श्रॉफ और सोनम कपूर ने कैप्टन स्मित की भर-भरकर तारीफ की थी। बॉलीवुड के दिग्गज गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने कैप्टन स्मित मच्छर के लिए महावीर चक्र की मांग की। जावेद अख्तर ने कैप्टन स्मित की तारीफ करते हुए एक्स पर एक पोस्ट लिखा, 'हैट्स ऑफ टू स्मित मच्छर!! इसमें कोई शक नहीं कि वो महावीर चक्र जैसे देश के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार के हकदार हैं।'

      क्या है पूरा मामला

      बता दें कि कैप्टन स्मित मच्छर 30 सितंबर को Flydubai की फ्लाइट FZ1073 को दुबई से तेल अवीव लेकर जा रहे थे। इस फ्लाइट में लगभग 180 लोग थे और फ्लाइट में ही दोनों स्मित मच्छर की अपने को-पायलट के साथ बहस हो गई। इस दौरान स्मित मच्छर पर को-पायलट ने हमला कर दिया, जिस वजह से फ्लाइट अचानक ही आसमान में नीचे की ओर तेजी से गिरने लगी। हालांकि, गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी कैप्टन स्मित मच्छल ने पहले यात्रियों का सोचा और फ्लाइट को संभाला। उन्होंने फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग सऊदी अरब के ताबुक में की। अब कैप्टन स्मित मच्छर अस्पताल में भर्ती हैं
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article