एजुकेशन

स्टूडेंट्स को योगी सरकारी का तोहफा! 4.60 लाख छात्रों के खाते में पहुंचेंगे 148 करोड़, जानें स्कॉलरशिप आई या नहीं कैसे करें चेक

UP Scholarship 2025-26: आज यानी 3 अक्टूबर 2026 को यूपी के 4.60 लाख से ज्यादा छात्रों के खातों में 148 करोड़ रुपये भेजे जाएंगे। यह रकम छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति की है। यहां आप जान सकते हैं कि स्कॉलरशिप स्टेटस कैसे चेक करें।

Image

UP Scholarship 2025-26: स्कॉलरशिप आई या नहीं कैसे करें चेक

UP Scholarship 2025-26: यूपी के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को प्रदेश सरकार आज बड़ा तोहफा देने जा रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यानी 3 अक्टूबर 2026 शनिवार को 4.60 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में 148 करोड़ से अधिक की रकम भेजेंगे। यह रकम छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति की है। कार्यक्रम सुबह 10 बजे लोक भवन में होगा। सरकार का दावा है कि पूरी प्रणाली को ऑटोमेशन से जोड़ने के बाद छात्रवृत्ति बांटने में पारदर्शिता आई है और पैसा समय पर पहुंच रहा है। इस बीच यूपी के स्कूल के छात्र व अभिभावक सर्च कर रहे हैं कि स्कॉलरशिप खाते में आई या नहीं कैसे चेक करें। यहां आप जान सकते हैं।

पिछड़ा वर्ग के छात्रों को मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ

इसमें सामान्य वर्ग (General Category) के 38,084 विद्यार्थियों के खातों में 11.43 करोड़ रुपये, ओबीसी वर्ग (OBC) के 2,23,615 छात्रों के खातों में 60.01 करोड़ रुपये, अनुसूचित जाति (SC) के 1,59,959 छात्रों को 64.54 करोड़ रुपये मिलेंगे। जबकि अल्पसंख्यक वर्ग के 38,901 छात्र-छात्राओं के खातों में 12.06 करोड़ रुपये छात्रवृत्ति और फीस के तौर पर ट्रांसफर की जाएगी।

2250 रुपये से लेकर 14000 तक स्कॉलरशिप

बता दें यहां छात्रों को कैटेगिरी वाइज स्कॉलरशिप दी जाएगी। इसके तहत स्टूडेंट्स को 2250 रुपये से लेकर 14000 रुपये तक की राशि मिलने का प्रावधान है। यह अलग अलग छात्रों के लिए छात्रवृत्ति अलग होगी। स्टूडेंट्स नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए चेक कर सकते हैं कि स्कॉलरशिप खाते में आई या नहीं।

How To Check UP Scholarship 2025-26: ऐसे चेक करें यूपी स्कॉलरशिप का स्टेटस

  • सबसे पहले UP Scholarship Portal पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Status या Students विकल्प पर क्लिक करें।
  • यहां 2025-2026 Session Application Status पर जाएं।
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
  • फिर कैप्चा एंटर कर सर्च पर क्लिक करें।
  • स्कॉलरशिप का स्टेटस आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

How To Check UP Scholarship On PFMS: PFMS पोर्टल से ऐसे चेक करें पेमेंट स्टेटस

  1. सबसे पहले pfms.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर Know Your Payment पर क्लिक करें।
  3. फिर Bank का नाम, Account Number और Confirm Account Number दर्ज करें।
  4. इसके बाद कैप्चा एंटर कर Send OTP ON SMS पर जाएं।
  5. स्कॉलरशिप का स्टेटस आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

लोक भवन लखनऊ में होगा कार्यक्रम

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यानी 3 अक्टूबर 2026 शनिवार को लोक भवन में आयोजित समारोह में छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति वितरण प्रक्रिया के पहले चरण का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद से पात्र छात्रों को स्कॉलरशिप मिलने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article