Relationship Tips: बॉलीवुड के दिग्गज अमिताभ बच्चन और उनकी पत्नी जया के बीच का रिश्ता, बहुत से लोगों के लिए सफल शादी की मिसाल है। आज शादी के 53 साल बाद भी दोनों के बीच बहुत ही अच्छा तालमेल और एक दूसरे के लिए ढेर सारा सम्मान और स्नेह बरकरार है। ऐसे में कई लोग बिग बी से पत्नी को खुश रखने का नुस्खा पूछते रहते हैं। जिसका जवाब हाल ही में उन्होने कौन बनेगा करोड़पति के एक एपिसोड में भी दिया था। एक कंटेस्टेंट द्वारा मजाक मजाक में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए, उन्होने जीवन और शादी की गहरी सच्चाई बताई। जो हर पति-पत्नी को समझ लेना चाहिए। बच्चन साहब द्वारा शेयर की गई रिलेशनशिप टिप्स आप भी अपनी जिंदगी में फॉलों कर सकते हैं।
पति पत्नी के बीच नोक-झोंक
पति और पत्नी के बीच के रिश्ते में हल्की-फुल्की और खट्टी-मीठी नोक झोंक होते रहना बहुत ही साधारण है। हालांकि कई बार ये बातें घर की शांति भंग भी कर देती हैं। वहीं जब दोनों पार्टनर अपनी जिद पर अड़े रहते हैं, तो बातें जरूरत से ज्यादा बढ़ सकती है। ऐसी स्थिति में बिग बी की सलाह मानना बेस्ट हो सकता है।
अमिताभ बच्चन की रिलेशनशिप टिप
अपनी 53 साल की शादी के अनुभव से बच्चन साहब ने शेयर किया कि, अगर आप सफल, खुशहाल शादी निभाना चाहते हैं और चाहते हैं कि, आपकी पत्नी सदा खुश रहे। तो उसके लिए थोड़ी सी समझदारी दिखाना और अपना ईगो छोड़कर झुक जाना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है।
हार में भी जीत
पति और पत्नी के बीच वाले रिश्ते में कोई असल हार जीत नहीं होती है। बल्कि जब आप एक कपल बनते हैं, तो एक टीम की तरह आप जिंदगी की चुनौतियों का सामना करते हैं। ऐसे में हर जगह अपनी जीत के बारे में नहीं सोचा जा सकता है। बिग बी की सलाह के मुताबिक अगर आप अपनी पत्नी को खुश रखना चाहते हैं और घर में शांति बरकरार रखना चाहते हैं। तो हमेशा उनसे लड़ने और बहस करने की जगह उनकी बात शांति से स्वीकार कर लें और कभी हार जाने की नौबत आए तो हार भी मान लें। कभी-कभी पत्नी को जीतने देना ही समझदारी होती है, इससे घर में प्यार बना रहता है, माहौल खुश रहता है और लाइफ आराम से चलती है। यही है शादी का असली फंडा, जिसे हर पति दिल से समझता है।
असल जिंदगी में कई बार आप भी अपने पार्टनर से छोटी छोटी बातों पर झगड़ लिया करते होंगे। इस तरह की बातों से कई बार रिश्तों की डोर कमजोर होने लगती है। ऐसे में हर पार्टनर के लिए जरूरी है कि, वे हर वक्त अपना अहंकार नाक पर न चढ़ाए रखें और प्यार से बात कर माहौल को अच्छा रखें। अमिताभ और जया बच्चन के रिश्ते से आपको भी जरूर ही ये सीखना चाहिए कि, शादी यही सिखाती है कि प्यार सिर्फ बड़े-बड़े लम्हों से नहीं, बल्कि रोज की छोटी समझदारी और साथ निभाने से टिकता है।
