इन दिनों सोशल मीडिया पर मेट गाला की तस्वीरें खूब सुर्खियों में हैं। ईशा अंबानी, गौरवी कुमारी समेत करण जौहर तक मेट गाला 2026 के लिए पहुंचे थे। ऐसे में Met Gala 2026 के रेड कार्पेट से आलिया-प्रियंका की भी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। हालांकि लुक बहुत फैशनेबल है, लेकिन बता दें कि ये वाली वायरल तस्वीरें AI से बनाई गई हैं।
फैशन और टेक्नोलॉजी का संगम जब होता है, तो नतीजा कुछ ऐसा ही शानदार होता है। AI से बनाई इन आउटफिट्स की डिटेलिंग, स्टाइल और ग्लैमर इतने रियल लगते हैं कि पहली नजर में यकीन करना मुश्किल हो जाता है। हर लुक में अलग फैशन स्टोरी छिपी है, कहीं नेचर इंस्पिरेशन है, तो कहीं गोल्डन ग्लैमर और कहीं आर्ट को पहनने का अंदाज।
आलिया भट्ट का नेचर-इंस्पायर्ड गाउन
आलिया भट्ट का लुक बेहद सॉफ्ट और ड्रीमी नजर आता है। उन्होंने एक फ्लोई, ऑफ-व्हाइट गाउन पहना है, जिस पर ग्रीन वाइन जैसी एम्ब्रॉयडरी और नेचर इंस्पायर्ड पैटर्न दिखते हैं। डीप नेकलाइन और थाई-हाई स्लिट इस लुक को मॉडर्न टच देते हैं, जबकि पूरा आउटफिट फेयरी-टेल वाइब देता है। उनका मिनिमल मेकअप और सटल ज्वेलरी इस लुक को और एलिगेंट बनाते हैं।
प्रियंका चोपड़ा का आर्ट-इंस्पायर्ड स्टेटमेंट लुक
प्रियंका चोपड़ा का लुक सबसे ज्यादा एक्सपेरिमेंटल और यूनिक है। उन्होंने एक ऐसा गाउन पहना है, जिसमें आर्टवर्क जैसा फेस डिज़ाइन बना हुआ है। यह आउटफिट फैशन को एक कैनवास की तरह पेश करता है। हाई स्लिट और स्ट्रक्चर्ड डिजाइन इसे और भी बोल्ड बनाते हैं। प्रियंका का कॉन्फिडेंस इस लुक को और ज्यादा खास बना देता है।
दीपिका पादुकोण का गोल्डन ग्लैम अवतार
दीपिका पादुकोण का लुक पूरी तरह गोल्डन ग्लैमर से भरा हुआ है। उन्होंने बॉडी-हगिंग गोल्ड गाउन पहना है, जिसमें शार्प स्ट्रक्चर और ड्रामेटिक शोल्डर डिटेलिंग है। यह आउटफिट उन्हें एक पावरफुल और रॉयल अपील देता है। उनके हेयर और मेकअप भी इस लुक के साथ पूरी तरह सिंक में हैं, जो उन्हें रेड कार्पेट रेडी बनाते हैं।
हालांकि ये लुक्स AI से बनाए गए हैं, लेकिन तीनों ही एक्ट्रेसेस के ये लुक्स इस साल की मेट गाला थीम के लिए एकदम ही सटीक बैठते हैं। एक नजर में इन तस्वीरों में से असली और नकली का फर्क बताना भी बहुत ही ज्यादा मुश्किल है।
