लाइफस्टाइल

जयपुर की राजकुमारी की नजाकत देख हारेंगे दिल, दादी की पुरानी साड़ी पहन Met Gala पहुंची गौरवी, क्या रहा खास

जयपुर की प्रिंसेस गौरवी कुमारी का मेट गाला 2026 लुक परंपरा और मॉडर्न फैशन का खूबसूरत मेल था। विंटेज शिफॉन साड़ी और पर्ल ज्वेलरी ने इस लुक को रॉयल और टाइमलेस बना दिया। देखें रॉयल फैमिली विंटेज ज्वेलरी साड़ी डिजाइन।

Image

Princess of Jaipur Gauravi Kumari

फैशन सिर्फ नया पहनने का नाम नहीं होता, बल्कि पुराने को नए अंदाज में स्टाइल करने और जीने की कला होता है।और यही बात जयपुर की राजकुमारी गौरवी कुमारी ने Met Gala 2026 के रेड कार्पेट पर साबित कर दी। जहां एक तरफ दुनिया भर के सितारे बोल्ड और एक्सपेरिमेंटल लुक्स में नजर आए, वहीं गौरवी नेसादगी और विरासत से भरा ऐसा स्टाइल चुना, जो सीधे दिल को छू गया।

गौरवी कुमारी ने डिजाइनर प्रबल गुरूंग की बनाया साड़ी गाउन पहना था। जो उनकी परदादी महारानी गायत्री देवी की विंटेज शिफॉन साड़ी को रिमइमेजिन करके बनाया गया था। हल्की, बहती हुई साड़ी, पर्ल ज्वेलरी और नैचुरल ग्रेस गौरवी के मेट गाला लुक में सब कुछ था। सिंपल और मिनिमल स्टाइलिंग के साथ साथ भी ये लुक सबसे अलग नजर आता है। देखें गौरवी के मेट गाला लुक से जुड़ी सारी डिटेल्स यहां -

विंटेज शिफॉन साड़ी का मॉडर्न ट्रांसफॉर्मेशन

जयपुर की महारानी गौरवी कुमारी ने भाई और जयपुर के राजकुमार पद्मानभ सिंह के साथ मेट गाला रेड कार्पेट पर एंट्री मारी थी। प्रिंसेस गौरवी ने खास साड़ी कम गाउन पहना हुआ था। उनकी साड़ी का सबसे खास पहलू उसका विंटेज कनेक्शन था। यह वही शिफॉन स्टाइल है, जिसके लिए महारानी गायत्री देवी जानी जाती थीं। हल्की, फ्लोइंग और बेहद ग्रेसफुल शिफॉन साड़ी को प्रबल गुरूंग ने मॉडर्न सिल्हूट में ढालकर एक नया रूप दिया। साड़ी की ड्रेपिंग में क्लासिक फील तो था, लेकिन उसका फिट और फिनिश पूरी तरह मॉडर्न और ग्लेमरस लगा।

Prince & Princess of Jaipur Gauravi Kumari And Padmanabh Singh

Prince & Princess of Jaipur Gauravi Kumari And Padmanabh Singh

गुलाबी शहर की राजकुमारी

गौरवी की ये साड़ी गाउन खास पिंक सिटी जयपुर को डिपिक्ट करने के लिए गुलाबी रंग में रंगी हुई थी। सीक्वेन, शिफॉन की ये साड़ी मॉडर्न कॉर्सेट के साथ स्टाइल की गई थी। सटल न्यूड मेकअप, सॉफ्ट आई लुक और नेचुरल ग्लो ने आउटफिट की खूबसूरती को और उभारा। साड़ी के साथ उन्होने जिम्मी चू की हील्स पहनी थी।

रॉयल पर्ल ज्वलेरी

मल्टी-लेयर पर्ल नेकलेस, स्टेटमेंट चोकर और मैचिंग ईयररिंग्स ने पूरे आउटफिट को रॉयल टच दिया। पर्ल ज्वेलरी गायत्री देवी की सिग्नेचर स्टाइल को खूबसूरती से दर्शाती है।

हेयरस्टाइल में दिखी ट्रेडिशनल झलक

गौरवी कुमारी के लंबे, खुले और सॉफ्ट वेव्स वाले बाल इस लुक का अहम हिस्सा थे। इसके साथ उन्होंने कान चेन (kaan chain) कैरी की, जो भारतीय पारंपरिक ज्वेलरी का हिस्सा है। यह छोटी-सी डिटेल पूरे लुक को और ज्यादा ऑथेंटिक और रूटेड बनाती है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article