लाइफस्टाइल

Aaj Ki Shayari: बता तेरी रज़ा क्या है.., कर्म को खुदा से भी बड़ा क्यों मानता है इकबाल का यह शेर

Aaj Ki Shayari (आज की शायरी): यह शेर अल्लामा इकबाल की फिलॉसफी और आत्मबोध की सोच की अमर मिसाल है। इसके मायने जीवन, कर्म और आत्मसम्मान के साथ जुड़े हैं। शेर में इस्तेमाल लफ्ज खुदी का मतलब यहां अपने भीतर छिपी हुई आत्मशक्ति, आत्मविश्वास, विवेक और चेतना से है।

Allama Iqbal

आज की शायरी (Aaj Ki Shayari)

Shayari of The Day: अल्लामा इकबाल उर्दू और फारसी के महान शायर, दार्शनिक और विचारक थे। उन्हें शायर-ए-मशरिक़ भी कहा जाता था। इकबाल की शायरी भावनाओं की अभिव्यक्ति मात्र नहीं थी। उनकी कलम से निकले शेरों में आत्मचेतना, कर्म, आत्मसम्मान और जागृति का संदेश होता था। इकबाल की शायरी इथनी बुलंद थी कि पढ़ने भर से लोगों के हौसलों को नई उड़ान मिल जाती। उनका एक ऐसा ही मशहूर शेर है:

"ख़ुदी को कर बुलंद इतना कि हर तक़दीर से पहले

ख़ुदा बंदे से ख़ुद पूछे बता तेरी रज़ा क्या है"

यह शेर अल्लामा इकबाल की फिलॉसफी और आत्मबोध की सोच की अमर मिसाल है। इसके मायने जीवन, कर्म और आत्मसम्मान के साथ जुड़े हैं। शेर में इस्तेमाल लफ्ज खुदी का मतलब यहां अपने भीतर छिपी हुई आत्मशक्ति, आत्मविश्वास, विवेक और चेतना से है।

ख़ुदी को कर बुलंद इतना कि हर तक़दीर से पहले

शेर का पहला मिसरा कहता है कि इंसान को अपने भीतर की शक्ति, आत्मसम्मान और चरित्र को इतना ऊंचा कर लेना चाहिए कि वह हालात, किस्मत और परिस्थितियों का मोहताज न रहे। यहां तकदीर को स्थिर या अपरिवर्तनीय मानने के बजाय उसे कर्म और आत्मबल से बदला जा सकने वाला तत्व माना गया है।

ख़ुदा बंदे से ख़ुद पूछे बता तेरी रज़ा क्या है

दूसरा मिसरे का मतलब यह कतई नहीं है कि इंसान ईश्वर से ऊपर हो जाता है। शेर कहता है कि जब मनुष्य अपनी जिम्मेदारी, नैतिकता और कर्म को पूरी ईमानदारी से निभाता है, तो वह ईश्वर की इच्छा का सच्चा प्रतिनिधि बन जाता है। ऐसा व्यक्ति अपने जीवन का निर्णय स्वयं लेता है, क्योंकि उसके निर्णय सत्य, न्याय और मानवता पर आधारित होते हैं।

यह शेर इंसान को भाग्यवादी सोच से बाहर निकलने की प्रेरणा देता है। इकबाल मानते थे कि जो व्यक्ति केवल तकदीर को दोष देता है, वह अपनी शक्तियों को पहचान ही नहीं पाता। इसके विपरीत, जो अपने आत्मबल, ज्ञान और कर्म से आगे बढ़ता है, वही अपने जीवन का निर्माता बनता है।

नए साल 2026 की ढेरों शुभकामनाएं। हमारे साथ देखें नए साल के खास बधाई संदेश, नए साल के संस्कृत शुभेच्छा संदेश, घर के बड़ों को हैपी न्यू ईयर कैसे कहें, न्यू ईयर विशेज फॉर हस्बैंड, वाइफ, बॉस, लव, नए साल के मोटिवेशनल बधाई संदेश, नए साल की देशभक्ति भरी विशेज। पढ़ें हैपी न्यू ईयर का जवाब कैसे दें। साथ ही देखें आज का राशिफल

Suneet Singh
Suneet Singh author

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे ... और देखें

End of Article