क्रिकेट

India Playing XI: संजू की फिर हो सकती है वापसी, आखिरी टी20 में कर सकती है 3 बदलाव- जानें कैसी हो सकती है प्लेइंग

India Playing XI: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला रोज बाउल साउथैम्पन में खेला जाएगा। भारतीय टीम पहले ही सीरीज गंवा चुकी है और ऐसे में आखिरी मैच में वह बेंट स्ट्रैंथ का आजमा सकती है।

Image

भारत की प्लेइंग इलेवन (साभार-X)

India Playing XI: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला शनिवार को द रोज बाउल साउथैम्पटन में खेला जाएगा। इंग्लैंड की टीम पहले ही सीरीज 3-0 से अपने नाम कर चुकी है और अब उसकी नजर आखिरी मुकाबला जीतकर नंबर वन टीम बनने पर है। पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था, जबकि उसके बाद इंग्लैंड ने लगातार 3 मुकाबले में जीत दर्ज की है और वो भी एकतरफा तरीके से, दूसरी तरफ बतौर कप्तान श्रेयस अय्यर को अपनी पहली जीत का इंतजार है और वह इस कम से एक मुकाबला जीतकर इस सीरीजी का अंत करना चाहेंगे। आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया को क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था और अब इंग्लैंड के खिलाफ भी टीम उसी स्थिति में आ पहुंची है।

हर फील्ड में 19 रही है टीम इंडिया

अब तक हुए 4 मुकाबले में हल क्षेत्र में टीम इंडिया, इंग्लैंड की तुलना में 19 साबित हुई। चाहे फील्डिंग हो या फिर बैटिंग-बॉलिंग हर क्षेत्र में भारतीय टीम ने संघर्ष किया है। ऐसे में 5वें और आखिरी टी20 मुकाबले में उसके पास खोन के लिए कुछ नहीं है। द रोज बाउल में खेले जाने वाले मुकाबले में टीम इंडिया एक-दो नहीं बल्कि 3 बदलाव कर सकती है।

आखिरी मैच में होने वाले बदलाव

टीम इंडिया पहले ही सीरीज गंवा चुकी है और आखिरी मुकाबले में उनके पास बेंच स्ट्रैंथ आजमाने का मौका है और ऐसे में टीम में दो से ज्यादा बदलाव हो सकता है। संजू सैमसन की वापसी हो सकती है। इसके अलावा रवि बिश्नोई और सूर्यांश शेडगे को भी मौका मिल सकता है। शेडगे को आयरलैंड के खिलाफ मौका मिला था और अब उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी मुकाबले में आजमाया जा सकता है।

भारत की प्लेइंग इलेवन-

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, राजकुमार यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्ण

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article