हाल ही में प्रियंका चोपड़ा विंबलडन में ऑफ-व्हाइट ड्रेस के साथ सिर पर स्कार्फ बांधे नजर आईं, वहीं कुछ समय पहले करीना कपूर भी इसी तरह के स्टाइल में दिखाई दी थीं। दोनों का लुक सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया। दिलचस्प बात यह है कि सिर पर स्कार्फ बांधने का यह फैशन 90 के दशक में भी काफी लोकप्रिय था। न केवल 90s में बल्कि हेड स्कार्फ या बंडाना पहने अमिताभ बच्चन के भी कई लुक्स वायरल हुए हैं। फिल्मों से लेकर छुट्टियों की तस्वीरों तक यह स्टाइल खूब देखने को मिलता है। अगर आप भी बिना ज्यादा मेहनत किए अपने लुक में नया ट्विस्ट देना चाहती हैं, तो हेड स्कार्फ आपके लिए शानदार विकल्प हो सकता है।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - प्रियंका चोपड़ा का विंबलडन रॉयल बॉक्स लुक
फैशन फेवरेट ट्रेंड
एक समय था जब हेड स्कार्फ बॉलीवुड अभिनेत्रियों और फैशन पसंद लोगों की पहली पसंद हुआ करता था। अब वही ट्रेंड फिर लौट आया है। फर्क सिर्फ इतना है कि आज इसे और भी सिंपल और मॉडर्न तरीके से पहना जा रहा है।
करीना और प्रियंका से लें स्टाइलिंग आइडिया
प्रियंका चोपड़ा ने विंबलडन में ऑफ-व्हाइट शर्ट ड्रेस के साथ मैचिंग स्कार्फ पहनकर क्लासी लुक बनाया। वहीं करीना कपूर ने भी बीच लुक के लिए चटक लाल बिकिनी के साथ ब्लू बूटी प्रिंट हेड स्कार्फ कैरी कर अपने लुक को स्टाइलिश बनाया। दोनों ने दिखाया कि एक छोटा-सा एक्सेसरी भी पूरे लुक को बदल सकता है।
किन आउटफिट्स के साथ अच्छा लगता है?
हेड स्कार्फ सिर्फ वेस्टर्न कपड़ों के साथ ही नहीं, बल्कि कुर्ती, कॉटन ड्रेस, को-ऑर्ड सेट, शर्ट, डेनिम और यहां तक कि सिंपल टी-शर्ट के साथ भी शानदार लगता है। यह ट्रैवल, बीच वेकेशन, ब्रंच या डे आउटिंग के लिए परफेक्ट एक्सेसरी है।
ऐसे बांधें हेड स्कार्फ
सबसे आसान तरीका है कि स्कार्फ को तिकोना मोड़ लें और सिर पर रखकर पीछे से हल्की गांठ बांध दें। चाहें तो गर्दन के नीचे या बालों के पीछे भी इसे बांध सकती हैं। अगर बाल खुले हों और सामने से कुछ लटें बाहर रहें, तो लुक और भी आकर्षक लगता है।

Bandana Trend
रंग और प्रिंट का रखें ध्यान
अगर आपका आउटफिट सादा है, तो फ्लोरल या प्रिंटेड स्कार्फ चुनें। वहीं रंग-बिरंगे कपड़ों के साथ प्लेन स्कार्फ ज्यादा अच्छा लगता है। कॉटन, सिल्क या सैटिन फैब्रिक वाले स्कार्फ इस समय सबसे ज्यादा ट्रेंड में हैं।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - गौरी के लिए अफ्रीका की खदान से रूबी ढूंढकर लाए आमिर खान
अगर आप बिना नया वॉर्डरोब खरीदे अपने फैशन में बदलाव लाना चाहती हैं, तो हेड स्कार्फ एक आसान और बजट-फ्रेंडली तरीका है। यह धूप से बालों की सुरक्षा भी करता है और आपके पूरे लुक में अलग-सी खूबसूरती जोड़ देता है।
