लाइफस्टाइल

Aaj ka Suvichar: मुश्किल समय में काम आएगी ये बात, इस खूबसूरत सुविचार के साथ करें दिन की शुरुआत

Aaj ka Suvichar (आज का सुविचार): आज का सुविचार हमें सिखाता है कि हार आपकी कोशिश खत्म होने से होती है, गिरने से नहीं। उठकर दोबारा चलना ही हमारी असली पहचान होनी चाहिए।

Image

आज का सुविचार (फोटो: AI)

Aaj ka Suvichar (आज का सुविचार): कहा जाता है कि सुविचार केवल पढ़ने की चीज नहीं, जीवन में अपनाने की प्रेरणा भी है। सही समय पर अपने जीवन में उतारा गया सुविचार हमारे सोचने का नजरिया पूरी तरह बदल सकता है। आज का सुविचार (Thought Of The Day) हमें बताता है कि हार आपकी कोशिश खत्म होने से होती है, गिरने से नहीं। जीवन में जब भी हम कठिन परिस्थितियों से गुजर रहे होते हैं और ऐसा लगता है कि आगे बढ़ पाना मुश्किल है तब एक सकारात्मक विचार हमें दिशा दिखाने का काम कर सकता है। इसीलिए हम रोज आपको एक प्रेरक सुविचार से रूबरू करवाते हैं। इसी कड़ी में हमारा आजा का सुविचार है:

'हार तब नहीं होती जब आप गिरते हैं, हार तब होती है जब आप उठने की कोशिश छोड़ देते हैं।'

इस सुविचार का मतलब है कि जिंदगी में असफल होना कोई बड़ी बात नहीं है, क्योंकि हर सफल इंसान ने कभी ना कभी असफलता का सामना जरूर किया है। फर्क सिर्फ इतना होता है कि कुछ लोग गिरने के बाद हार मान लेते हैं और कुछ लोग उसी गिरने को अपनी ताकत बना लेते हैं। गिरना जिंदगी का हिस्सा है, लेकिन उठकर दोबारा चलना ही हमारी असली पहचान बनाता है।

उदाहरण से इस बात को समझने की कोशिश करते हैं- जब एक बच्चा चलना सीखता है तो वह कई बार गिरता है, लेकिन गिरने के डर से वह चलना नहीं छोड़ता। अगर वह पहली बार गिरने के बाद कोशिश करना छोड़ देता तो शायद कभी चल ही नहीं पाता। ठीक इसी तरह जिंदगी में भी हमें आगे बढ़ने के लिए बार-बार कोशिश करना बेहद जरूरी है।

असफलता हमें कमजोर बनाने नहीं बल्कि कुछ सिखाने आती है। अगर आपसे गलती हो गई है तो उसपर पछतावा करने की बजाए उसे समझना चाहिए और उनसे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। हर गलती हमें एक नया अनुभव देती है, जो भविष्य में हमारी मदद करता है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: बच्चों में पेंसिल चबाने की आदत कैसे छुड़ाएं

अगर आपको आज का यह सुविचार पसंद आया हो तो पढ़ें इसी तरह के कुछ और प्रेरक विचार:

1- जिंदगी में गिरना कोई हार नहीं है, हार तो तब है जब इंसान दोबारा खड़े होने की हिम्मत खो देता है।

2- रास्ते में आने वाली मुश्किलें आपकी परीक्षा लेती हैं, लेकिन आपकी कोशिशें ही आपकी जीत तय करती हैं।

3- जो बार-बार कोशिश करता है, वही एक दिन अपनी मंजिल तक पहुंचता है।

4- असफलता सिर्फ एक सबक है, इसे अपनी कमजोरी नहीं बल्कि अपनी ताकत बनाइए।

5- ठोकरें वही खाते हैं जो आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं, और वही लोग इतिहास बनाते हैं।

6- हार और जीत सोच पर निर्भर करती है, हिम्मत रखने वाला इंसान कभी हारता नहीं।

7- मुश्किल वक्त इंसान को रोकने नहीं, बल्कि उसे और मजबूत बनाने आता है।

8- सपने उन्हीं के पूरे होते हैं जो हालातों से नहीं, अपनी मेहनत से लड़ते हैं।

9- एक छोटी सी कोशिश भी उस इंसान को आगे ले जाती है जो हार मानना नहीं जानता।

10- कामयाबी पाने के लिए गिरने से ज्यादा जरूरी है हर बार उठकर फिर से शुरुआत करना।

आप चाहें तो ये प्रेरक सुविचार अपने दोस्तों और करीबियों के साथ भी शेयर कर सकत हैं। इन्हें आप अपने सोशल मीडिया के जरिये भी पोस्ट कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article