लाइफस्टाइल

Aaj ka Suvichar: सीखने का ऐसा राज, जिसे जानकर बदल जाएगी आपकी सोच

Aaj ka Suvichar: आज का सुविचार हमें सिखाता है कि जब हम खुशी और उत्साह के साथ कुछ सीखते हैं तो हमारा आत्मविश्वास बढ़ता है। हमेशा कोशिश करें कि सीखने की प्रक्रिया का आनंद लिया जा सके।

Image

आज का सुविचार

Aaj ka Suvichar: ज्यादातर लोग कभी न कभी जीवन में अकेला और थका हुआ महसूस जरूर करते हैं। जीवन में एक ऐसा समय लगभग सभी के साथ आता है जब उन्हें लगता है कि लाइफ बेकार है और अब कुछ नहीं हो सकता है। ऐसे में एक अच्छा विचार (Today Suvichar) ना केवल आपको मोटिवेट करता है बल्कि अंदर से मजबूत भी बनाता है। उदासी के बीच आपको नई किरण मिल सके इसके लिए हम आपके साथ सुविचार शेयर करते हैं। आज का यह गहरा विचार आपको एक अलग दृष्टिकोण प्रदान कर सकता है। इसी कड़ी में हमारा आज का सुविचार है-

'जो हम खुशी से सीखते हैं उसे हम कभी नहीं भूलते।'

खुशी से सीखने का असर ज्यादा गहरा होता है

अगर किसी चीज को सीखते समय हमारे अंदर डर, दबाव या मजबूरी है तो इस बात की काफी ज्यादा संभावना है कि हमारा ध्यान काम की बजाए फालतू के विचारों में ही लगा रहे। वहीं जब हम किसी काम को खुशी से सीखते हैं तो हमारा मन पूरी तरह उसमें जुड़ा होता है। अगर सीखने का तरीका मजेदार है तो सफलता आपको अपने आप मिल जाएगी वहीं तनाव में किया गया काम दुख ही लाता है। उदाहरण के लिए, अगर खेल-खेल में आप किसी नई चीज को सीखते हैं तो उसे जल्दी समझने के साथ ही लंबे समय तक वो आपको याद भी रहती है।

रुचि से किया गया काम कभी बोझ नहीं लगता

ये बात आपको पता होनी चाहिए कि अगर किसी काम में आपकी दिलचस्पी है तो उसे करने में थकान महसूस नहीं होती। आप बिना किसी तनाव के उसमें अपना पूरा ध्यान लगाते हैं और नई चीजों को भी आसानी से समझ लेते हैं। वहीं अगर कोई काम आपको पसंद नहीं है तो उसे सीखना मुश्किल लगने लगता है। इसलिए जीवन में आगे बढ़ने के लिए जरूरी है कि हम सीखने की प्रक्रिया को बोझ न बनाएं।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: बच्चों में पेंसिल चबाने की आदत कैसे छुड़ाएं

अगर आपको आज का यह सुविचार पसंद आया हो तो पढ़ें इसी तरह के कुछ और प्रेरक विचार:

1- जो सीखने की इच्छा रखते हैं, उनके लिए हर अनुभव एक नई किताब बन जाता है।

2- खुशी से उठाया गया एक छोटा कदम भी सफलता की बड़ी राह दिखा सकता है।

3- जिस काम में मन लग जाता है, उसमें मिली सीख कभी बेकार नहीं जाती।

4- ज्ञान वही सबसे अनमोल होता है, जो अनुभव और आनंद के साथ हासिल किया जाए।

5- मुस्कुराते हुए सीखी गई बातें जिंदगी के मुश्किल समय में भी रास्ता दिखाती हैं।

6- नई चीजें सीखने का उत्साह ही इंसान को हर दिन बेहतर बनाता है।

7- जो व्यक्ति हर पल कुछ नया सीखता है, वह कभी आगे बढ़ना नहीं रोकता।

8- सीखने की खुशी ही जीवन को बेहतर बनाने की सबसे बड़ी ताकत है।

9- दिल से सीखी गई छोटी-सी बात भी जीवन का बड़ा सबक बन जाती है।

10- जिस सीख में खुशी जुड़ी हो, वह यादों में नहीं बल्कि व्यक्तित्व में बस जाती है।

हमेशा कोशिश करें कि सीखने की प्रक्रिया का आनंद लिया जा सके। याद रखें, सीखना तभी खास बनता है जब उसमें खुशी और जुनून शामिल हो। अगर आप चाहें तो ये प्रेरक सुविचार अपने दोस्तों और करीबियों के साथ भी शेयर कर सकत हैं। इन्हें आप अपने सोशल मीडिया के जरिये भी पोस्ट कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article