लाइफस्टाइल

बांधनी साड़ी पर पटोला डाल फिल्मफेयर पहुंची अनन्या पांडे, ब्लाउज के डिजाइन ने लूटी महफिल

70th Hyundai Filmfare Awards 2025 with Gujarat Tourism: 70वें ह्युंडै फिल्मफेयर अवार्ड्स में बॉलीवुड सितारों की महफिल सजी, जहां रेड कार्पेट पर एक्ट्रेसेस ने अपने बोल्ड लुक से सभी का दिल लूट लिया। लेकिन जब बारी बॉलीवुड डीवा अनन्या पांडे की आई तो एक्ट्रेस अपनी एक झलक से ही पूरी लाइमलाइट चुरा ले गईं।

Image

70वें ह्युंडै फिल्मफेयर अवार्ड 2025 में अनन्या पांडे का जलवा (pic credit: filmcare)

70th Hyundai Filmfare Awards 2025 with Gujarat Tourism: गुजरात के अहमदाबाद में 11 अक्टूबर 2025 की शाम 70वें ह्युंडै फिल्मफेयर अवार्ड्स का आगाज हुआ। इस दौरान शाहरुख से लेकर करण जौहर और कृति सेनन से लेकर काजोल तक ने जब अपने ग्लैमरस लुक मे एंट्री मारी तो फैंस का दिल ही लूट लिया। एक के बाद महफिल सजती गई। लेकिन जब अनन्या पांडे की एंट्री हुई, तो देखने वाले बस देखते ही रह गए। साड़ी को गाउन लुक देने वाली अनन्या अपनी एक झलक से ही फैंस के दिल रही बैठीं।

साड़ी से सुंदर ब्लाउज

अनन्या पांडे ने फिल्मफेयर में खूबसूरती से हर किसी को मोहित कर दिया। एक्ट्रेस ने रेड कार्पेट पर साड़ी पहनकर जलवा बिखेरा है। अनन्या का ये लुक अपने आप में सबसे यूनिक और क्लासी दिखा। अनन्या ने अपने रेड कार्पेट लुक के लिए ऐसी वैसी नहीं बल्कि फैशन डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला की गुजरात कलेक्शन स्पेशल बांधनी साड़ी चुनी और इस साड़ी को कॉर्सेट ब्लाउज के साथ पेयर किया। अनन्या का रंग बिरंगा, बिडेड कॉर्सेट ब्लाउज तो साड़ी से भी प्यारा नजर आया और पूरी लाइमलाइट चूरा ले गया।

मेकअप और जूलरी

अनन्या फिल्मफेयर अवार्ड्स के रेड कार्पेट पर मिनिमल जूलरी वाले लुक में नजर आईं। एक्ट्रेस ने सिर्फ ब्लाउज से मैचिंग राउंड बड़े स्टड इयररिंग्स कैरी किए। वहीं, मेकअप की बात करें तो मेकअप भी मिनिमल नजर आया। वहीं बालों का एक सॉफ्ट बन बनाया हुआ था, जिसकी एक लट आगे की ओर निकली हुई है और पूरे लुक को कॉम्पिमेंट कर रही है।

ananya pandey in chaniya choli during dance performance

अनन्या पांडे का गुजराती चनिया चोली लुक (pic credit: filmfare)

चनिया चोली में अनन्या पांडे

अनन्या पांडे ने पहली बार फिल्मफेयर के स्टेज पर परफॉर्म किया और अपने एनर्जेटिक डांस से इवेंट को और भी मजेदार बना दिया। एक्ट्रेस ने ऐश्वर्या राय के सॉन्ग 'मनमोहिनी' पर डांस किया। इस दौरान एक्ट्रेस व्हाइट लहंगा और कलरफुल ब्लाउज पहन एकदम गुजराती लुक में नजर आईं।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article