नॉलेज

GT Road: देश का सबसे पहला हाईवे कौन सा है, कहां से होता है शुरू, विदेश में किस जगह तक कराता है सफर

Trending GK Quiz: आज देश में एक्सप्रेस वे और हाईवे का जाल बिछाया जा रहा है। हजारों किलोमीटर की दूरी आज एक्सप्रेस वे और हाईवे की मदद से कुछ घंटों में पूरी हो जाती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश का सबसे पहला हाईवे कौन सा है?

Image

India's First Highway

Trending GK Quiz: आज देश में एक्सप्रेस वे और हाईवे का जाल बिछाया जा रहा है। हजारों किलोमीटर की दूरी आज एक्सप्रेस वे और हाईवे की मदद से कुछ घंटों में पूरी हो जाती है। उत्तर से लेकर दक्षिण तक, पूर्व से लेकर पश्चिम तक शानदार सड़कों का निर्माण हुआ है जोकि विकसित भारत की कल्पना को साकार करती नजर आती हैं। एक्सप्रेस वे से पहले देश में हाईवे हुआ करते थे जिन पर बिना रुकावट वाहन चला करते थे। भारत में हाईवे की संख्या भी सैकड़ों में है लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश का सबसे पहला हाईवे कौन सा है? अगर आपसे कोई यह पूछे कि भारत का सबसे पुराना हाईवे कौन सा है, तो क्या आप इसका जवाब दे पाएंगे? आज हम आपको देश के पहले हाईवे के बारे में हर जानकारी देंगे।

भारत में कुल कितने हाईवे हैं

भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के मुताबिक, भारत में कुल हाईवे की संख्या 599 हैं, जो कि परिवहन क्षमता का करीब 40 फीसदी भार संभालते हैं। इन हाईवे को इनके यूनिक नंबर से पहचाना जाता है। राष्ट्रीय राजमार्ग(National Highway) देश के विभिन्न राज्यों, राजधानियों, बंदरगाह और औद्योगिक क्षेत्रों को एक दूसरे से जोड़ने का काम करते हैं।

GT Road

GT Road

कौन-सा है सबसे पुराना हाईवे

भारत का सबसे पुराना हाईवे जीटी रोड या ग्रैंड ट्रंक रोड (GT Road) है। इसकी लंबाई लगभग 2400 किलोमीटर है। माना जाता है कि इसका निर्माण चंद्रगुप्त मौर्य के शासन काल में हुआ। 16वीं शताब्दी में दिल्ली के सुल्तान रहे शेरशाह सूरी ने इसे पक्का करवाया था। इस हाईवे का निर्माण कोई 100 या 200 साल पुराना नहीं है, बल्कि यह सदियों पुराना हाईवे बताया जाता है। ग्रैंड ट्रंक रोड, दक्षिण एशिया के सबसे पुराने एवं सबसे लम्बे मार्गों में से एक है। दो सदियों से अधिक काल के लिए इस मार्ग ने भारतीय उपमहाद्वीप के पूर्वी एवं पश्चिमी भागों को जोड़ा है। यह हावड़ा के पश्चिम में स्थित बांगलादेश के चटगाँव से प्रारंभ होता है और लाहौर (पाकिस्तान) से होते हुए अफ़ग़ानिस्तान में काबुल तक जाता है।

GT Road: पाकिस्तान में लगा पत्थर

GT Road: पाकिस्तान में लगा पत्थर

GT Road route Map: जीटी रोड रूट

जीटी रोड बांग्लादेश से शुरू होकर बर्धमान, आसनसोल, सासाराम, प्रयागराज, कानपुर, कन्नौज, एटा,अलीगढ़, बुलंदशहर, गाजियाबाद, दिल्ली, पानीपत, करनाल, अम्बाला, लुधियाना, जलंधर, अमृतसरऔर पाकिस्तान के लाहौर व रावलिपंडी होते हुए अफगानिस्तान तक जाती है। भारत में NH-1, NH-2, NH-5 और NH-91 इसी सड़क का हिस्सा हैं। हावड़ा से कानपुर तक के खण्ड को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 2 नामित किया गया है। कानपुर से गाज़ियाबाद तक के खण्ड को राष्ट्रीय राजमार्ग 91 नामित किया गया है। दिल्ली से हरियाणा और पंजाब राज्यों से अमृतसर होते हुए अटारी तक के खण्ड को राष्ट्रीय राजमार्ग 1 नामित किया गया है। यहां से यह सड़क पाकिस्तान के वाघा में प्रवेश करती है। पाकिस्तान की सीमा से यह मार्ग लाहौर, गुजरांवाला, गुजरात, झेलम, रावलपिंडी, अटक, नॉशेरा और पेशावर से जाता है।

GT Road other Names: कई बार बदला जीटी रोड का नाम

इस सड़क को उत्तरापथ के नाम से जाना जाता था, क्योंकि यह सड़क उत्तर भारत में है। बाद में इस सड़क को सड़क-ए-आजम, बादशाही सड़क, The long Road और आखिर में Grand Trunk Road के नाम से जाने जाना लगा।
Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article