नॉलेज

भारत में कहां है इकलौता एक्टिव ज्वालामुखी? जानें कब-कब हुआ विस्फोट

Active Volcano in India: अफ्रीकी देश इथोपिया में 10,000 साल बाद हुए ज्वालामुखी विस्फोट का असर पूरे विश्व में महसूस किया गया। इस विस्फोट की राख 5,000 किलोमीटर दूर भारत तक पहुंच गई और अब चीन की ओर बढ़ रही है। वहीं, भारत में भी एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में स्थित है, जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

Image

भारत का एकमात्र एक्टिव ज्वालामुखी कहां है? (फोटो: Incredible India)

Active Volcano in India: अफ्रीकी देश इथोपिया (Ethiopia Volcano Eruption) में 10,000 साल के अंतराल के बाद हुए ज्वालामुखी विस्फोट का असर पूरी दुनिया में महसूस किया गया है। विस्फोट के दौरान ज्वालामुखी से उठी राख और धुएं की चादर 10-15 किलोमीटर ऊंचाई तक पहुंची और लगभग 5,000 किलोमीटर दूर भारत तक आ गई, जो अब धीरे-धीरे चीन की ओर बढ़ रही है। यह पहली बार है जब किसी हेली गुब्बी ज्वालामुखी के विस्फोट की राख भारत तक पहुंची है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि भारत उन देशों में शामिल है, जहां ज्वालामुखी मौजूद हैं। देश में एक सक्रिय ज्वालामुखी (India's Active Volcano) भी है, जिसकी निगरानी भारतीय नौसेना द्वारा की जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं इसके बारे में।

India Active Volcano Name (Photo: Incredible India)

भारत में एक्टिव ज्वालामुखी का नाम (फोटो: Incredible India)

भारत में एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी कहां है?

भारत में ज्वालामुखी बहुत कम संख्या में पाए जाते हैं, और इनमें से एक अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में स्थित है। शायद कई लोग इस जानकारी से अनजान होंगे। आज हम आपको देश के एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी (Active Volcano in India) के बारे में बताएंगे। यह ज्वालामुखी बैरन आइलैंड (Barren Island) में स्थित है और हाल ही में एक ही सप्ताह में दो बार फटा है। विशेषज्ञों का मानना है कि हालांकि ये विस्फोट छोटे रहे, लेकिन ये पृथ्वी की आंतरिक गतिविधियों में हो रहे बदलावों का संकेत हो सकते हैं।

354 मीटर ऊंचा, 3.5 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ

बैरन आइलैंड (Barren Island), अंडमान के उत्तर-पूर्व में स्थित एक छोटा द्वीप है, जो लगभग 3.5 वर्ग किलोमीटर में फैला है। यहां कोई स्थायी आबादी नहीं है, क्योंकि द्वीप का अधिकांश हिस्सा ज्वालामुखीय चट्टानों और कठोर लावा से ढका हुआ है। द्वीप के केंद्र में स्थित यह ज्वालामुखी लगभग 354 मीटर ऊंचा है और इसकी चोटी समुद्र तल से लेकर पूरी संरचना आग से निकलने वाली चट्टानों से बनी हुई है। बैरन आइलैंड का यह ज्वालामुखी लगभग दो शताब्दियों तक निष्क्रिय रहा।

India Active Volcano Name (Photo: Incredible India)

भारत में एक्टिव ज्वालामुखी का नाम (फोटो: Incredible India)

कब हुआ था बैरन आइलैंड के ज्वालामुखी में सबसे बड़ा विस्फोट?

1991 में इस ज्वालामुखी में एक शक्तिशाली विस्फोट हुआ था, और उसके बाद से यह समय-समय पर सक्रिय रहता है। हाल ही में 13 और 20 सितंबर 2025 को हुई गतिविधियां यह दर्शाती हैं कि यह ज्वालामुखी अभी भी सक्रिय है। जानकारी के अनुसार, 20 सितंबर के विस्फोट से दो दिन पहले, भारतीय और म्यांमार प्लेट की सीमा के पास 4.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। भूवैज्ञानिकों का मानना है कि ये विस्फोट पृथ्वी की सतह के नीचे स्थित मैग्मा कक्ष में बढ़ते दबाव का परिणाम हैं।
Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article