नासा (NASA) का सबसे अंतरिक्ष में सबसे बड़ा रेस्क्यू मिशन फेल हो गया है। 30 मिलियन डॉलर (2,86,82,55,000 रुपये) का यह मिशन अब नासा के लिए किसी काम का नहीं रह गया है और स्विफ्ट दूरबीन (Swift Space Telescope) को बचाना असंभव हो गया है। जिसके कारण स्विफ्ट दूरबी आज नहीं तो कल जलकर राख हो जाएगा। इसी साल 3 जुलाई को नासा ने यह रेस्क्यू मिशन लॉन्च किया था, इसके लिए एक निजी कंपनी की मदद ली गई थी।
नासा ने स्विफ्ट को बचाने की कोशिश की बंद
अमेरिकी एजेंसी नासा की अंतरिक्ष में स्थापित स्विफ्ट दूरबीन को उच्च कक्षा में पहुंचाकर बचाने की कोशिशें बुधवार को बंद कर दी गई, जिससे इस साल के आखिर में इस दूरबीन के गिरने और वायुमंडल में घर्षण की वजह से राख होने का खतरा पैदा हो गया है। नासा और कैटलिस्ट स्पेस टेक्नॉलोजिस ने यह खबर स्टार्टअप ’लिंक’ के रॉकेट को दूरबीन को बचाने के लिए प्रक्षेपित किये जाने के करीब एक महीने बाद दी है।
कैसे फेल हो गया नासा का मिशन?
कैटलिस्ट ने कहा कि ’लिंक’ के अंतरिक्ष यान को नियंत्रित करने में आ रही मुश्किलों की वजह से वह ’स्विफ्ट दूरबीन’ को उच्च कक्षा में पहुंचाने की कोशिश नहीं करेगा। नासा ने कहा कि इसका मतलब है कि ब्रह्मांड में गामा-रे बर्स्ट और तारों के विस्फोट जैसे कुछ सबसे बड़ी खगोलीय घटनाओं पर 20 साल से अधिक समय तक नजर रखने के बाद यह दूरबीन वापस पृथ्वी की ओर गिरेगी और वायुमंडल में घर्षण की वजह से जलकर खाक हो जाएगी।
2004 में अंतरिक्ष में गया था स्विफ्ट टेलीस्कोप
स्विफ्ट दूरबीन को 2004 में कक्षा में भेजा गया था और इसके वैज्ञानिक उपकरणों को इस साल की शुरुआत में बंद कर दिया गया था ताकि इसके नीचे आने की रफ्तार को धीमा किया जा सके। पिछले हफ्ते तक यह पृथ्वी से 347 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्कर लगा रही थी।
हबल स्पेस टेलीस्कोप पर भी खतरा
कुछ सालों में NASA का हबल स्पेस टेलीस्कोप भी इसी तरह से राख हो सकता है। पहले नासा की तैयारी थी कि इस बचाव अभियान के सफल होने के बाद हबल के लिए भी ऐसा ही मिशन लॉन्त किया जाएगा, लेकिन अब हबल का भविष्य भी अंधकारमय दिख रहा है। सूरज की गतिविधियों की वजह से वायुमंडल का खिंचाव बढ़ गया है, जिससे टेलीस्कोप की ऊंचाई भी कम हो रही है
