एजुकेशन

AIAPGET परीक्षा में लापरवाही पर NTA की बड़ी कार्रवाई, Eduquity का निलंबन

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने AIAPGET 2026 के आयोजन में हुई कथित लापरवाही को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने परीक्षा आयोजित कराने वाली कंपनी M/s Eduquity Career Technologies Pvt. Ltd. को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

Image

AIAPGET परीक्षा में लापरवाही पर NTA की बड़ी कार्रवाई (Image - ChatGPT)

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (AIAPGET) 2026 के आयोजन में हुई कथित लापरवाही को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने परीक्षा आयोजित कराने वाली कंपनी M/s Eduquity Career Technologies Pvt. Ltd. को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बता दें, आज की खबर है कि ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (AIAPGET) 2026 में जयपुर के एक परीक्षा केंद्र पर तकनीकी समस्या के कारण 49 लोग परीक्षा पूरी नहीं कर सके। हालांकि उम्मीदवारों के लिए राहत की खबर भी आई और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने उन अभ्यर्थियों के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित कराने के लिए कहा।

NTA के अनुसार, AIAPGET 2026 Re Exam का आयोजन 1 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे से शुरू होगा। प्रभावित उम्मीदवारों को दोबारा परीक्षा में शामिल होने के लिए संशोधित एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

अब इस पर नया अपडेट आया है जिसमें 'NTA ने परीक्षा संचालन में हुई कमियों को गंभीरता से लेते हुए Eduquity से इस संबंध में जवाब मांगा है।'

NTA के मुताबिक, जब तक इस मामले का समाधान नहीं हो जाता, तब तक Eduquity की NTA के साथ की गई empanelment यानी सूचीबद्धता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

कंपनी से मांगा गया जवाब

कारण बताओ नोटिस के जरिए कंपनी से यह स्पष्ट करने को कहा गया है कि परीक्षा संचालन के दौरान सामने आई कमियों के लिए उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई क्यों न की जाए। फिलहाल कंपनी का NTA के साथ empanelment निलंबित रहेगा।

यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है जब AIAPGET परीक्षा से जुड़ी घटनाओं के कारण प्रभावित अभ्यर्थियों को दोबारा परीक्षा का मौका भी दिया गया है। NTA ने परीक्षा व्यवस्था में किसी तरह की कमी से प्रभावित उम्मीदवारों के हितों को ध्यान में रखते हुए कदम उठाया है।

AIAPGET के जरिए आयुर्वेद, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी जैसे आयुष विषयों में पोस्टग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में दाखिला दिया जाता है। परीक्षा के आयोजन में किसी भी तरह की लापरवाही सीधे अभ्यर्थियों की पढ़ाई और करियर को प्रभावित कर सकती है। इसलिए NTA की ओर से इस मामले में जवाबदेही तय करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article