नॉलेज

मॉन्स्टर एस्टेरॉयड के सामने स्टेडियम भी लगेगा छोटा! आ रहा पृथ्वी की ओर; NASA का अलर्ट जारी

Asteroid Alert: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एक अन्य एस्टेरॉयड का अलर्ट जारी किया है। यह कोई साधारण नहीं, बल्कि मॉन्स्टर एस्टेरॉयड है, क्योंकि इसका आकार बेहद विशाल है। इससे पहले नासा ने स्टेडियम आकार के एक एस्टेरॉयड का अलर्ट जारी किया था। बता दें कि नासा पृथ्वी से करीब आने वाली आसमानी आफत की लगातार निगरानी करता है।

Image

मॉन्स्टर एस्टेरॉयड

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • आसमानी आफत है एस्टेरॉयड।
  • एस्टेरॉयड की निगरानी करते हैं वैज्ञानिक।
  • NASA लगातार अलर्ट करता है जारी।

Asteroid Alert: आसमान से पृथ्वी की ओर आए दिन एस्टेरॉयड बढ़ते रहते हैं, लेकिन इस बार एक मॉन्स्टर एस्टेरॉयड (Monster Asteroid) तेजी से पृथ्वी की ओर आ रहा है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने एस्टेरॉयड को लेकर अलर्ट जारी किया है। दरअसल, नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (JPL) पृथ्वी की तरफ बढ़ने वाली आसमानी वस्तुओं की निगरानी करती है और समय-समय पर अलर्ट जारी करती है।

स्टेडियम से भी बड़ी आसमानी आफत

स्टेडियम से भी बड़ा मॉन्स्टर एस्टेरॉयड 28 जुलाई को पृथ्वी के सबसे नजदीकी बिंदु पर होगा। हालांकि, मॉन्स्टर एस्टेरॉयड, जिसका विज्ञानी नाम 523664 (2012 OD1) है, पृथ्वी के करीब से गुजर जाएगा। फिलहाल, मॉन्स्टर एस्टेरॉयड या अन्य किसी एस्टेरॉयड के पृथ्वी से टकराने की संभावना नहीं है।

कितना बड़ा है मॉन्स्टर एस्टेरॉयड?

इस एस्टेरॉयड को मॉन्स्टर एस्टेरॉयड इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि यह आकार में बेहद बड़ा है। 523664 (2012 OD1) एस्टेरॉयड का व्यास लगभग 2,100 फीट है, जो एक ब्रिज के बराबर है। जब 523664 (2012 OD1) एस्टेरॉयड 28 जुलाई को पृथ्वी के करीब से गुजरेगा तब उसकी दूरी 35,50,000 मील होगी। नासा ने नियर अर्थ ऑब्जेक्ट ऑब्जर्वेशन प्रोग्राम के तहत एस्टेरॉयड का पता लगाया है। इस प्रोग्राम के तहत पृथ्वी के करीब आने वाले एस्टेरॉयड को ट्रैक किया जाता है।

Asteroid Alert

एस्टेरॉयड क्या है?

एक और एस्टेरॉयड आ रहा

महज मॉन्स्टर एस्टेरॉयड ही पृथ्वी की ओर नहीं बढ़ रहा है, बल्कि एक और बड़ा स्टेडियम आकार की आसमानी आफत भी आ रही है। बता दें कि 26 जुलाई को 880 फीट व्यास वाला 2011 AM24 एस्टेरॉयड पृथ्वी के करीब से गुजरेगा।

सनद रहे कि एस्टेरॉयड को लंबे समय से पृथ्वी के लिए खतरा बताया जाता रहा है। कहा तो यहां तक जाता है कि अगर कोई एस्टेरॉयड पृथ्वी से टकरा गया तो भीषण तबाही होगी। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि एक एस्टेरॉयड पृथ्वी से टकराया था जिसकी वजह से डायनासोर का अस्तित्व ही समाप्त हो गया।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ता author

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स ... और देखें

End of Article