Asteroid Alert: स्टेडियम के आकार का एक विशाल एस्टेरॉयड तेजी से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) इस विशालकाय एस्टेरॉयड को ट्रैक कर रहा है। दरअसल, यह विशालकाय एस्टेरॉयड जिस दूरी के साथ हमारे ग्रह के करीब से गुजरेगा उसे संभावित रूप से खतरनाक माना जाता है।
NASA का अलर्ट
नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (JPL) ने निगरानी कार्यक्रम के हिस्से के तौर पर एस्टेरॉयड की चेतावनी जारी की है। जेपीएल पृथ्वी के करीब से गुजरने वाली वस्तुओं को ट्रैक करता है और उनसे उत्पन्न होने वाले संभावित खतरे के बारे में जानकारी एकत्रित करता है।
क्या है एस्टेरॉयड का साइज?
स्टेडियम जितना बड़ा एक विशालकाय एस्टेरॉयड जिसका विज्ञानी नाम 2011 AM24 है, वह 880 फीट का है। बता दें कि 2011 AM24 एस्टेरॉयड तेजी से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है और 26 जुलाई को पृथ्वी के सबसे नजदीक पहुंचेगा। हालांकि, वह पृथ्वी से टकराएगा नहीं, बल्कि करीब से ही गुजर जाएगा।

एस्टेरॉयड
एस्टेरॉयड की रफ्तार?
2011 AM24 एस्टेरॉयड 22,320 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है और यह पृथ्वी से लगभग 40,10,000 मील की दूरी से गुजरेगा। नासा ने 2011 AM24 एस्टेरॉयड को निकट पृथ्वी वस्तु (NEO) की श्रेणी में रखा है।
क्या खतरनाक है एस्टेरॉयड?
2011 AM24 एक विशालकाय एस्टेरॉयड है और पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है, लेकिन क्या पृथ्वी को इससे कोई खतरा है? बता दें कि एस्टेरॉयड 26 जुलाई को पृथ्वी के करीब से गुजरेगा। बकौल नासा, जो एस्टेरॉयड 46,50,000 मील से ज्यादा करीब नहीं आएंगे या 460 फीट से छोटे हैं, उनसे खतरा नहीं होता है, लेकिन 2011 AM24 का आकार 880 फीट है। हालांकि, वह करीब से गुजर जाएगा।
