बॉलीवुड

Salman Khan पर गिरी कानूनी गाज, पान मसाला विज्ञापन पर मिला नोटिस

Salman Khan In Legal Trouble: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान हाल ही में कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। दरअसल, पान मसाला विज्ञापन के मामले में अब सलमान खान के खिलाफ भी नोटिस जारी हुआ है।

Image

Salman Khan के खिलाफ जारी हुआ नोटिस (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Salman Khan In Legal Trouble: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान जल्द ही फिल्म 'मातृभूमि' में नजर आने वाले हैं। इन दिनों सलमान खान अपनी अपकमिंग मूवी के प्रमोशन में लगे हुए हैं। लेकिन हाल ही में सलमान खान को लेकर बड़ी खबर आ रही है। दरअसल, फिल्म की रलीज से पहले सलमान खान कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। सलमान खान के खिलाफ पान मसाला विज्ञापन को लेकर नोटिस जारी हुआ है। सलमान खान पर आरोप है कि वह विज्ञापन के जरिए स्वास्थ्य के लिए हानिकारक उत्पादों को बढ़ावा दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस मामले की सुनवाई 19 जनवरी, 2027 को होगी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: CINTAA दफ्तर में अभिनेता Deepak Qazir के साथ मारपीट का आरोप, कैंसर से जूझ रहे हैं वरिष्ठ कलाकार

न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान के खिलाफ जोधपुर के गजेंद्र कुमार ने शिकायत की थी, जिसके बाद ही एक्टर और पान मसाला कंपनी के खिलाफ नोटिस जारी किया गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि सलमान खान विज्ञापन में 5-10 रुपये के पाउच में केसर और इलायची जैसी चीजों के होने का दावा करते हैं। शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में ये भी कहा कि कई मशहूर सितारों द्वारा किये जा रहे ये विज्ञापन युवाओं को गुमराह करते हैं और उन्हें नशे की लत की ओर धकेलते हैं। इससे मुंह के कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ता है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Yeh Prem Mol Liya: 'ढेर सारा प्रेम तुम्हारे प्रेम की तरफ से...', Salman Khan ने आयुष्मान की फिल्म पर लुटाया प्यार

Salman Khan के खिलाफ जारी हुआ नोटिस

Salman Khan के खिलाफ जारी हुआ नोटिस

    गजेंद्र कुमार यहीं नहीं रुके। उन्होंने जोधपुर जिला उपभोक्ता आयोग 2 में जमा किये गए कानूनी दस्तावेजों और पावर ऑफ अटॉर्नी पर किये गए सलमान खान के हस्ताक्षरों पर भी सवाल उठाया। इससे पहले भी गजेंद्र कुमार ने हस्ताक्षर की प्रमाणिकता पर संदेह जताते हुए फॉरेंसिक जांच की मांग की थी। लेकिन जिला पैनल द्वारा रिजेक्ट किये जाने के बाद गजेंद्र कुमार ने राज्य कमिशन का दरवाजा खटखटाया।

    बता दें कि पान मसाला विज्ञापन को लेकर शाहरुख खान, अजय देवगन, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ जैसे सितारे भी कानूनी मसलों में फंस चुके हैं। इसी साल शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ के खिला विमल इलायची के विज्ञापन को लेकर नोटिस जारी हुआ था।

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article