नॉलेज

जब ब्रिटेन की संसद के लिए चुने गए ग्रैंड ओल्ड मैन ऑफ इंडिया दादा भाई नौरोजी, जानिए और क्यों खास है आज का दिन

6 July History: इतिहास में छह जुलाई का दिन कई ऐतिहासिक घटनाओं के साथ दर्ज है। बता दें कि व्यावहारिक नीतिशास्त्र के महान दार्शनिक पीटर सिंगर का जन्म 1946 में छह जुलाई को हुआ था। इसके अलावा राजनीतिज्ञ दादा भाई नौरोजी छह जुलाई, 1892 को ब्रिटेन की संसद के लिए चुने गए थे।

Image

आज का इतिहास

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • दादा भाई नौरोजी ब्रिटेन की संसद में चुने गए पहले भारतीय हैं।
  • 2002 में चर्चित भारतीय उद्योगपति धीरूभाई अंबानी का हुआ था निधन।
  • 2002 में अफगानिस्तान के उपराष्ट्रपति अब्दुल कादिर की हुई थी हत्या।

6 July History: व्यावहारिक नीतिशास्त्र के महान दार्शनिक पीटर सिंगर का जन्म 1946 में छह जुलाई को हुआ था। व्यावहारिक नीतिशास्त्र को नया आयाम देने वाले सिंगर को पशुओं के अधिकार और वैश्विक गरीबी के विश्लेषण के लिए खास तौर पर जाना जाता है। सिंगर को नारीवाद, पर्यावरणवाद और गर्भपात संबंधी अधिकारों की सूक्ष्म विवेचना के लिए भी जाना जाता है।

इसके अलावा भारतीय स्वतंत्रता के इतिहास में छह जुलाई के दिन एक बड़ा मोड़ आया जब ‘ग्रैंड ओल्ड मैन ऑफ इंडिया’ के नाम से प्रसिद्ध बुद्धिजीवी, शिक्षाविद्, समाजकर्मी कारोबारी एवं राजनीतिज्ञ दादा भाई नौरोजी छह जुलाई 1892 को ब्रिटेन की संसद के लिए चुने गए।

देश-दुनिया के इतिहास में छह जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

1885 : महान वैज्ञानिक लुई पाश्चर ने रेबीज रोधी टीके का पहली बार इस्तेमाल किया।

1892 : दादा भाई नौरोजी ब्रिटेन की संसद में चुने जाने वाले प्रथम गैर श्वेत एवं भारतीय बने।

1901 : भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामाप्रसाद मुखर्जी का जन्म।

1935 : तिब्बत समुदाय के 14 वें गुरू दलाई लामा तेनजिन ग्यात्सो का जन्म।

1944 : नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने महात्मा गांधी को पहली बार ‘राष्ट्रपिता’ के संबोधन से पुकारा।

1946 : नीतिशास्त्र के महान दार्शनिक पीटर सिंगर का जन्म।

1947 : सोवियत संघ में एके-47 रायफलों का निर्माण शुरू।

1964 : मलावी (पूर्व में न्यासालैंड) को ब्रिटेन से आजादी मिली।

1986 : भारतीय राजनीतिज्ञ बाबू जगजीवन राम का निधन।

2002: चर्चित भारतीय उद्योगपति धीरूभाई अंबानी का निधन।

2002 : अफ़ग़ानिस्तान के उपराष्ट्रपति अब्दुल कादिर की हत्या।

2005 : मैक्सिको में मानव का चालीस हज़ार वर्ष पुराना पदचिह्न मिला।

2006 : विश्व कप फ़ुटबाल में फ़्रांस ने पुर्तग़ाल को हराया।

2006 : नाथूला दर्रा 44 साल बाद खोला गया।

2008 - दक्षिणी मिस्र में 5000 साल पुराने शाही क़ब्रिस्तान की खोज की गई।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article