नॉलेज

कब हुई थी गॉड पार्टिकल की खोज? जानिए क्या कहता है आज की तारीख का इतिहास

4 July History: इतिहास के पन्नों में चार जुलाई को कई महत्वपूर्ण घटनाक्रम दर्ज हैं। वर्ष 2012 में इसी दिन वैज्ञानिकों ने हिग्स बोसॉन कण का पता लगाने में मिली सफलता का ऐलान किया था। इसके अलावा देश-विदेश में भारत का परचम लहराने वाले स्वामी विवेकानंद का निधन वर्ष 1902 में आज ही के दिन हुआ था।

Image

आज का इतिहास

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • वैज्ञानिकों ने 'हिग्स बोसॉन' कण के बेहद ठोस संकेत किए थे हासिल।
  • 1827 में न्यूयार्क से दासत्व खत्म करने की घोषणा हुई।
  • 1946 में फिलीपीन को अमेरिका से स्वतंत्रता मिली।

4 July History: विज्ञान के लिए चार जुलाई एक खास दिन है। वर्ष 2012 में इसी दिन वैज्ञानिकों ने हिग्स बोसॉन कण का पता लगाने में मिली सफलता का ऐलान किया था। जिनेवा में यूरोपियन ऑर्गेनाइजेशन फॉर न्यूक्लियर रिसर्च यानी सर्न के वैज्ञानिकों ने दावा किया कि उन्होंने गॉड पार्टिकल, यानी 'हिग्स बोसॉन' कण के बेहद ठोस संकेत हासिल किए हैं।

इसके अलावा देश-विदेश में भारत का परचम लहराने वाले स्वामी विवेकानंद (Swami Vivekananda) का निधन वर्ष 1902 में आज ही के दिन हुआ था। उन्होंने भारतीय दार्शन और चिंतन की समृद्ध परंपरा को विश्व स्तर पर रेखांकित करके उसे सम्मान दिलाया।

इतिहास में आज की तारीख में दर्ज कुछ और घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:

1776: अमेरिकी कांग्रेस (US Congress) ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।

1810: फ्रांसीसी सेनाओं ने एम्सटर्डम पर कब्जा किया।

1827: न्यूयार्क से दासत्व खत्म करने की घोषणा हुई।

1897: आंधप्रदेश के महान स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू (Alluri Sitarama Raju) का जन्म।

1898: भारत के प्रधानमंत्री पद पर दो बार अस्थाई रूप से रहे राजनीतिज्ञ गुलजारी लाल नंदा का सियालकोट में जन्म।

1902: भारतीय मनीषी विवेकानंद का निधन।

1946: फिलीपीन को अमेरिका से स्वतंत्रता मिली।

1963: तिरंगे का डिजाइन बनाने वाले स्‍वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया का निधन।

1997: नासा (NASA) का पाथफाइंडर स्पेस प्रोब मंगल की सतह पर उतरा।

2012: सर्न के वैज्ञानिकों ने बताया कि उन्होंने नए कण हिग्स बोसॉन की खोज कर ली है।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article