नॉलेज

जब दंगों से लाल हुई बंगाल की धरती; 6,000 से ज्यादा लोगों ने गंवाई थी जान, जानें आज की तारीख का इतिहास

16 August History: इतिहास में 16 अगस्त का दिन एक दुखद घटना के साथ दर्ज है। आज ही के दिन कलकत्ता में हुए सांप्रदायिक दंगों की वजह से बंगाल की धरती लाल हो गई थी। मुस्लिम लीग ने 16 अगस्त, 1946 को 'डायरेक्ट एक्शन डे' के तौर पर मनाने का ऐलान किया, जिसके बाद पूर्वी बंगाल में दंगों की आग दहक उठी।

Image

आज का इतिहास

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • 1691 में अमेरिका में योर्कटाउन, वर्जीनिया की खोज।
  • 1777 में अमेरिका ने ब्रिटेन को बेनिंगटन के युद्ध में हराया।
  • 1787 में तुर्किये ने रूस के विरूद्ध युद्ध की घोषणा की।

16 August History: देश के बंटवारे के समय पंजाब में हुए खूनी दंगों के बारे में तो सभी जानते हैं, लेकिन आजादी से ठीक एक बरस पहले 16 अगस्त 1946 को कलकत्ता में हुए सांप्रदायिक दंगों ने बंगाल की धरती को लाल कर दिया। मुस्लिम लीग ने उस दिन को 'डायरेक्ट एक्शन डे' के तौर पर मनाने का ऐलान किया, जिसके बाद पूर्वी बंगाल में दंगों की आग दहक उठी।

इन दंगों की शुरूआत पूर्वी बंगाल के नोआखाली जिले से हुई थी और 72 घंटों तक चले इन दंगों में छह हजार से अधिक लोग मारे गए। दंगों में 20 हजार से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए और एक लाख से ज्यादा लोग बेघर हो गए।

देश दुनिया के इतिहास में 16 अगस्त की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

1691 : अमेरिका में योर्कटाउन, वर्जीनिया की खोज।

1777 : अमेरिका ने ब्रिटेन को बेनिंगटन के युद्ध में हराया।

1787 : तुर्किये ने रूस के विरूद्ध युद्ध की घोषणा की।

1906 : दक्षिण अमेरिकी देश चिली में भीषण भूकंप में बीस हजार लोगों की मौत।

1924 : नीदरलैंड-तुर्की के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर।

1946 : बंगाल में बड़े पैमाने पर दंगे भड़के, जिसमें हजारों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

1960 : साइप्रस को ब्रिटेन से मुक्ति मिली। वहां इस दिन को स्वतंत्रता दिवस के रुप में मनाया जाता है।

1990 : चीन ने अपना पहला परमाणु परीक्षण किया।

2000 : वेरेण्टर्स सागर में रूस की परमाणु पनडुब्बी दुर्घटनाग्रस्त।

2003 : लीबिया ने लाकरवी बम विस्फोट की ज़िम्मेदारी ली।

2008 : कांगो में तैनात 125 भारतीय पुलिस अफ़सरों को संयुक्त राष्ट्र शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

2012 : विकीलीक्स के संस्थापक जुलियन असांजे को इक्वाडोर ने राजनयिक शरण दी।

2023: उच्चतम न्यायालय ने लैंगिक रूप से अनुचित शब्दों पर एक पुस्तिका जारी की तथा न्यायिक विमर्श में और आदेशों व फैसलों के उपयोग के लिए वैकल्पिक शब्द एवं मुहावरे सुझाये।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें