जॉब्स

Army Agniveer Recruitment 2023: युवाओं के लिए खुशखबरी, अग्निपथ योजना के नियमों में बड़ा बदलाव

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Feb 21, 2023, 05:43 PM IST

Indian Army Agniveer Recruitment 2023: भारतीय सेना में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने अग्निपथ योजना के तहत होने वाले भर्ती में बड़ा बदलाव किया है। अभ्यर्थी नए नियमों की जानकारी यहां प्राप्त कर सकते हैं।

Indian Army Agniveer Recruitment 2023: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारतीय सेना में अब अग्निपथ योजना के तहत होने वाले भर्ती में बड़ा बदलाव किया गया है। अगर आप भी भारतीय सेना में नौकरी की तलाश मे हैं तो यहां अग्निपथ भर्ती से जुड़े नए नियमों को देख सकते हैं। बता दें कि इस भर्ती रैली के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 फरवरी से शुरू हो चुकी है। योग्य अभ्यर्थी 15 मार्च 2023 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Indian Army Agniveer Bharti 2023: किन पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से भारतीय सेना में अग्निवीर (जनरल ड्यूटी), अग्निवीर (टेक्निकल), अग्निवीर (क्लर्क) / स्टोर कीपर टेक्निकल, अग्निवीर (ट्रेड्समैन) पदों पर भर्ती की जाएगी।‌ इसके लिए चयन फिजिकल टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन 17 अप्रैल को किया जाएगा।

Indian Army Agniveer Notification 2023: कौन कर सकेगा आवेदन

भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 17 1/2 साल और अधिकतम आयु 21 साल निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए 8वीं, 10वीं और 12वीं पास अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। सभी पदों के लिए योग्यता अलग अलग तय की गई है इसलिए विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

Army Agniveer Recruitment 2023: इन नियमों में हुए बदलाव

अग्निपथ योजना में अब आईटीआई- पॉलिटेक्निक पास आउट भी आवेदन कर सकते हैं। नए नियमों के अनुसार, इस योजना में अब प्री स्किल्ड अभ्यर्थी भी अप्लाई कर सकेंगे। हालांकि, इस तरह के आवेदन केवल टेक्निकल ब्रांच में ही होंगे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article