देश

कांग्रेस अध्यक्ष के लिए त्रिकोणीय लड़ाई! रेस में दिग्विजय भी, जानें- नॉमिनेशन पर क्या बोले?

  • Agency by: टाइम्स नाउ ब्यूरो
  • Updated Sep 29, 2022, 01:15 PM IST

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार, अधिसूचना 22 सितंबर को जारी की गई और नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से आरम्भ हुई, जो 30 सितंबर तक चलेगी। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि आठ अक्टूबर है। एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्टूबर को मतदान होगा और नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित किये जाएंगे।

कांग्रेस अध्‍यक्ष पद का चुनाव पार्टी के सीनियर नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी लड़ेंगे। उन्होंने साफ कर दिया है कि वह इस पद के लिए नामांकन करेंगे। गुरुवार (29 सितंबर, 2022) को दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान सिंह ने कहा- मैं यहां नॉमिनेशनल फॉर्म लेने आया था। मैं शुक्रवार (30 सितंबर, 2022) को नामांकन दाखिल करूंगा।

वह बुधवार (28 सितंबर, 2022) की रात केरल से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) महासचिव (संगठन) के सी वेणुगोपाल भी केरल से दिल्ली आने वाली उसी उड़ान में थे, जिसमें सिंह सवार हुए। दरअसल, सिंह और वेणुगोपाल पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में भाग ले रहे थे, जो कि उस वक्त केरल में थी। देखिए, उन्होंने नामांकन को लेकर क्या कहाः

दिग्विजय के इस बयान के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव त्रिकोणीय मुकाबले सरीखा हो गया है। ऐसा इसलिए, क्योंकि कांग्रेस प्रमुख के दावेदारों में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम सबसे पहले आगे चल रहा था, पर राजस्थान के राजनीतिक संकट की छाया पड़ने के बाद उनकी संभावित उम्मीदवारी पर प्रश्नचिन्ह लग गए, जबकि लोकसभा सदस्य शशि थरूर 30 सितंबर को अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे।

कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, मुकुल वासनिक, खड़गे, कुमारी सैलजा और कुछ अन्य नामों को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। वैसे कमलनाथ कह चुके हैं कि उन्हें अध्यक्ष पद में कोई दिलचस्पी नहीं है। अध्यक्ष पद के चुनाव की चर्चा के बीच, कांग्रेस सांसद अब्दुल खालिक ने प्रियंका गांधी वाद्रा को उम्मीदवार बनाए जाने की मांग की।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार, अधिसूचना 22 सितंबर को जारी की गई और नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से आरम्भ हुई, जो 30 सितंबर तक चलेगी। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि आठ अक्टूबर है। एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्टूबर को मतदान होगा और नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित किये जाएंगे।

Abhishek Gupta
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 23 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: आज पीएम मोदी करेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री से मुलाकात...अल नीनो से हिंदुकुश हिमालय क्षेत्र में बाढ़ की आशंका, पुणे-पटना इंडिगो उड़ान को लखनऊ भेजा गया

आज की ताजा खबर, 23 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: आज पीएम मोदी करेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री से मुलाकात...अल नीनो से हिंदुकुश हिमालय क्षेत्र में बाढ़ की आशंका, पुणे-पटना इंडिगो उड़ान को लखनऊ भेजा गया

माथे पर तिलक और गले में माला...उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति की बेटी सैदा मिर्जियोयेव के अंदाज ने जीता दिल

माथे पर तिलक और गले में माला...उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति की बेटी सैदा मिर्जियोयेव के अंदाज ने जीता दिल

बिना किसी समझौते के खत्म हुआ COP31 जलवायु शिखर सम्मेलन; पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव बोले- भारत अंत तक डटा रहा

बिना किसी समझौते के खत्म हुआ COP31 जलवायु शिखर सम्मेलन; पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव बोले- भारत अंत तक डटा रहा

अयोध्या-जनकपुर के बीच आज से शुरू होगी सीधी रेल सेवा, प्रधानमंत्री मोदी और बालेंद्र शाह दिखाएंगे हरी झंडी...जानें- ट्रेन का नाम?

अयोध्या-जनकपुर के बीच आज से शुरू होगी सीधी रेल सेवा, प्रधानमंत्री मोदी और बालेंद्र शाह दिखाएंगे हरी झंडी...जानें- ट्रेन का नाम?

'फैसलों की आलोचना करें, संवैधानिक संस्थानों को निशाना न बनाएं': CJI सूर्यकांत का बड़ा संदेश

'फैसलों की आलोचना करें, संवैधानिक संस्थानों को निशाना न बनाएं': CJI सूर्यकांत का बड़ा संदेश