देश

...तो घर पर इसलिए जेल की रोटी मंगाकर खाने लगे नेता!

  • Agency by: Times Now Digital
  • Updated Sep 27, 2022, 11:01 AM IST

मामले को लेकर जब मीडिया ने जेल सुप्रीटेंडेंट से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि जेल की ओर से खास आग्रह किए जाने पर खाना दे दिया जाता है। कुछ समय पहले एक नेता ने खाने के लिए गुजारिश की थी, जिसके बाद उन्हें दाल-रोटी पैक कराकर भिजवाई गई थी।

Image

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।

Photo : BCCL

जेल के खाने को लेकर आम तौर पर लोगों की राय अच्छी नहीं होती है। फिर चाहे वे अंदर कैदी हों या फिर बाहर सामान्य नागरिक...अधिकतर का मानना है कि जेल के भीतर बढ़िया खाना नहीं दिया जाता। फिर भी जेल के खाने की बाहर डिमांड देखने को मिली है।

दरअसल, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक नेता ने कुछ रोज पहले जेल से खाना मंगाया। आग्रह पर उन्हें जेल से दाल-रोटी और वहां के नल का पानी पैक कर के भेजा गया। बताया गया कि मिलने पर उन्होंने भी बड़े चाव से खाया।

नेता के ऐसा करने के पीछे एक खास वजह थी। कुछ समय पहले ज्योतिषी ने उनकी कुंडली में जेल वाला दोष बताया था। पंडित से मिलने के थोड़े दिन बाद नेता के खिलाफ केस दर्ज हो गया। उन्होंने थोड़ा सोचा तो उन्हें ज्योतिषाचार्य की कुंडली से जुड़ी बताई बातों पर यकीन हुआ।

ऐसे में वह जेल जाने को लेकर खौफ खाने लगे। ऐसे में उन्होंने कथित तौर पर कुंडली के इस दोष से बचने के लिए जेल प्रशासन से आग्रह किया और वहां से अपने लिए रोटी मंगाई। हालांकि, कुछ दिन यह बात दबी रही, पर जैसे ही इसका खुलासा हुआ तो सियासी गलियारों में इसे लेकर हल्ला हो गया।

इस बीच, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में एक सीनियर जेल सुप्रीटेंडेंट के हवाले से बताया गया कि जेल की ओर से खास आग्रह पर खाना दे दिया जाता है। कुछ समय पहले एक नेता ने खाने की गुजारिश की थी, जिसके बाद उन्हें दाल-रोटी पैक कराकर भिजवाई गई थी।

उधर, कुंडली में जेल दोष को दूर करने के लिए इस उपाय को लेकर एक्सपर्ट्स से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि जेल दोष इस तरह खत्म नहीं किया जा सकता है। हां, उसके प्रभाव को जरूर कम किया जा सकता है। मसलन वहां का खाना (रोटी आदि) खाकर, पानी पीकर और हवालात में एक रात बिता कर।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article