आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: एमपी के धार में एसयूवी ने जुलूस में मारी कांवड़ियों को टक्कर, 16 घायल; नोएडा में चचेरे भाई की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या
आज की ताजा खबर लाइव,24 अगस्त 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ [NSA अजीत डोभाल चीन दौरा], [BJP-AAP विधायकों का एक्सीडेंट], [महाराष्ट्र हादसा न्यूज] के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: सोमवार तड़के अमरावती ज़िला महिला अस्पताल में आग लगने से तीन नवजात शिशुओं की मौत हो गई। आग लगने के समय वहाँ लगभग 39 बच्चे भर्ती थे, जबकि छह अन्य बच्चों को सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल में शिफ़्ट किया गया। इसके अलावा, देवेश चंद्र ठाकुर ने सार्वजनिक रूप से बिहार की राजनीति में निशांत कुमार के भविष्य में आगे बढ़ने का समर्थन किया। सीतामढ़ी दौरे के दौरान किए गए इस समर्थन से नीतीश कुमार के उत्तराधिकारी के तौर पर निशांत कुमार को लेकर JDU का बढ़ता भरोसा जाहिर हुआ। वहीं, दिल्ली के अनिल झा और कर्नाटक के अभय पाटिल कार हादसे में घायल हो गए। इस दौरान स्विफ्ट कार डिवाइडर पार करके इनोवा से टकरा गई। इसके अलावा, उम्मीद है कि डोभाल और चीनी विदेश मंत्री वांग यी अपनी बातचीत में LAC पर जमीनी हालात का विस्तार से जायजा लेंगे। ऐसे ही देश और दुनिया के हर अपडेट के लिए जुड़े रहें...
आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: एमपी के धार में एसयूवी ने जुलूस में मारी कांवड़ियों को टक्कर, 16 घायल; नोएडा में चचेरे भाई की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या
दिल्ली में खुले नाले में बच्चे के गिरने पर एमसीडी ने जूनियर इंजीनियर को किया निलंबित
राजस्थान में डंपर ने कार को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
बिहार में प्रशिक्षण शिविर में संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रांसजेंडर कांस्टेबल की मौत
एमपी के धार में 'एसयूवी' वाहन ने जुलूस में मारी कांवड़ियों को टक्कर, 16 घायल
स्वाइन फ्लू को लेकर उत्तर प्रदेश का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट- ब्रजेश पाठक
नोएडा में चचेरे भाई की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, आरोपी फरार
हैदराबाद में निर्माणाधीन इमारत गिरने के मामले में मालिक गिरफ्तार
चंडीगढ़ में एक्सप्लोसिव मटीरियल मिलने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा
कोलकाता के स्कूल में बच्चे को सांप ने काटा, अस्पताल में भर्ती
सरकारी स्कूल में हुई ताजा घटना के बाद राज्य वन विभाग ने स्कूल परिसर में तलाश अभियान चलाया। अधिकारियों ने कक्षाओं का निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज की जांच की, लेकिन कोई सांप नहीं मिला। स्कूल प्रशासन ने परिसर की जांच के दौरान संस्थान को समय से पहले बंद करने का भी फैसला किया। भवानीपुर की यह घटना 18 अगस्त को द हेरिटेज स्कूल में तीसरी कक्षा की एक छात्रा को स्कूल परिसर के शौचालय में कथित तौर पर सांप के काटने के छह दिन बाद हुई। उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने कहा कि सांप के जहरीला होने की संभावना कम है क्योंकि छात्र में विष के असर के कोई लक्षण नहीं थे। उसे अगले दिन अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। शहर के अलग-अलग हिस्सों में स्कूल परिसरों के भीतर हुई इन दोनों घटनाओं ने स्कूल के मैदान, शौचालय, बगीचों और अन्य संभावित संवेदनशील स्थानों की नियमित जांच की जरूरत पर फिर ध्यान खींचा है। खासकर मानसून के दौरान, जब पानी भरने या प्राकृतिक आवास में बदलाव के कारण सांप बाहर निकल सकते हैं। हालांकि, दोनों घटनाओं में किसी की मौत नहीं हुई, लेकिन लगातार सामने आए इन मामलों से स्कूली बच्चों के अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है। एक अभिभावक ने कहा, "इन घटनाओं से यह भी स्पष्ट होता है कि स्कूलों में सांप के काटने की स्थिति से निपटने के लिए स्पष्ट आपातकालीन प्रोटोकॉल होने चाहिए और बच्चों को पारंपरिक उपचार पर निर्भर रहने के बजाय तुरंत चिकित्सकीय सहायता मिलनी चाहिए।"
भदोही से अगवा की गई किशोरी तीन महीने बाद बरामद, आरोपी गिरफ्तार
राजनीतिक ‘संन्यास' नहीं लूंगी, भाजपा को हाशिये पर धकेलने तक नहीं रुकूंगी- ममता बनर्जी
दिल्ली में भारी बारिश के कारण सड़कों पर जलजमाव, यातायात जाम से लोग परेशान
हल्द्वानी के विद्यालय में भूत-प्रेत की अफवाह फैलने से मची अफरातफरी
भाजपा नेताओं ने अरुण जेटली को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी
मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और फरीदाबाद में ED के छापे
डोभाल बीजिंग रवाना हो गए
सरकार के वरिष्ठ सूत्रों के मुताबिक, बातचीत का मुख्य फोकस 'लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल' (LAC) पर सीमा पर स्थिरता और तनाव कम करने पर होगा। ब्रिक्स समिट के लिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की भारत यात्रा से ठीक पहले डोभाल का बीजिंग दौरा काफी अहम माना जा रहा है।
MLA अनिल झा, MLA अभय पाटिल घायल
'निशांत कुमार अपने पिता और पार्टी अध्यक्ष नीतीश कुमार के पदचिह्नों पर चलेंगे'
हिमाचल प्रदेश: पांवटा साहिब में कुंड में नहाने के दौरान दो बच्चों की डूबने से मौत
पुलिस ने बताया कि निहालगढ़ क्षेत्र के पांच बच्चे रविवार शाम पांवटा उपमंडल के जंबू खाला में नहाने गए थे। उसने बताया कि नहाने के दौरान एक बच्चा अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा तथा उसे बचाने की कोशिश में दूसरा बच्चा भी गहरे पानी में डूब गया।
पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुरुवाला थाने की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रोहित (नौ), सिद्धार्थ (नौ) और अंकुर (आठ) को सुरक्षित बाहर निकाला तथा उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया।
उसने बताया कि उत्तर प्रदेश के गाजीपुर निवासी अनवर के बेटे जाबिर (नौ) और बिहार के समस्तीपुर निवासी सिकंदर के बेटे सत्यम (आठ) की डूबने से मौत हो गई।
पांवटा के पुलिस उपाधीक्षक मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान की निगरानी की। उन्होंने बताया कि गोताखोरों की मदद से अंधेरे में टॉर्च की रोशनी के सहारे सत्यम और जाबिर की तलाश शुरू की गई।
उन्होंने बताया कि काफी मशक्कत के बाद दोनों बच्चे गहरे कुंड से बरामद किए गए जिसके बाद उन्हें पांवटा अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए पांवटा साहिब के सरकारी अस्पताल में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
साइबर धोखाधड़ी के देशव्यापी मामले में ईडी ने दो लोगों को गिरफ्तार किया
इस मामले में करीब 30,000 करोड़ रुपये के लेनदेन का संदेह है। सूत्रों ने ’पीटीआई-भाषा’ को बताया कि फहीम मोइन हुसैन सैयद और नईम मुईन सैयद को रविवार को मुंबई से हिरासत में लिया गया।
सूत्रों के अनुसार, ईडी ने यह जांच उस घटना के बाद शुरू की थी जिसमें साइबर जालसाजों ने गोवा की एक महिला को कथित तौर पर ’डिजिटल अरेस्ट’ कर मई से जून 2025 के बीच 2.60 करोड़ रुपये कुछ कथित ’’सीक्रेट सुपरविजन अकाउंट’’ में अंतरित करने के लिए उसे मजबूर किया।
’डिजिटल अरेस्ट’ साइबर ठगी का एक तरीका है, जिसमें जालसाज खुद को पुलिस या जांच एजेंसी का अधिकारी बताकर वीडियो कॉल के जरिए व्यक्ति को डराते-धमकाते हैं और उससे धन ऐंठते हैं।
उन्होंने बताया कि केंद्रीय वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग के अधीन आने वाली एजेंसी ने दोनों आरोपियों को रविवार को मुंबई में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की एक विशेष अदालत में पेश किया। अदालत ने उन्हें गोवा के पणजी ले जाने के लिए ईडी को उनकी ’ट्रांजिट रिमांड’ दे दी। यह मामला गोवा में दर्ज है।
एजेंसी दोनों को सोमवार को पणजी की एक विशेष अदालत में पेश कर उनकी हिरासत का अनुरोध करेगी ताकि वह उनसे पूछताछ कर सके। जांच के दौरान एजेंसी को पता चला कि पीड़िता से ठगी गई रकम बैंक खातों में जमा कराई गई, फिर उसे नकद निकाला गया और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से लाइसेंस प्राप्त मुद्रा परिवर्तकों के जरिए विदेशी मुद्रा में बदला गया।
सूत्रों ने बताया कि एजेंसी को संदेह है कि इस कथित साइबर अपराध नेटवर्क के जरिए करीब 27,000 करोड़ रुपये का बैंक लेनदेन और 3,000 करोड़ रुपये का नकद लेनदेन किया गया। यह नेटवर्क 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में दर्ज करीब 300 शिकायतों और 150 से 160 प्राथमिकियों से जुड़ा बताया जा रहा है।
