देश

गुजरात में अर्बन नक्सल हो रहे हैं दाखिल, पीएम मोदी ने आखिर क्यों किया जिक्र

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 11, 2022, 07:59 AM IST

भरूच में जनसभा में पीएम मोदी ने कहा कि अर्बन नक्सल वही लोग हैं जिन्होंने सरदार सरोवर डैम के विरोध के जरिए आदिवासी समाज को भड़काने की कोशिश में जुटे हुए थे। एक बार फिर बदले रूप में दोबारा कोशिश कर रहे हैं।

Image

गुजरात के दौरे पर थे पीएम नरेंद्र मोदी

KEY HIGHLIGHTS
  • अर्बन नक्सल राज्य के लिए खतरा
  • अलग अलग रूप में अर्बन नक्सल मौजूद
  • युवाओं को भड़काने की कोशिश

नक्सल प्रभावित राज्यों में आमतौर पर छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना का नाम आता है। लेकिन इसके साथ ही अर्बन नक्सल का भी जिक्र होता है। दरअसल अर्बन नक्सल का अर्थ होता है कि बौद्धिक तबकों से जुड़े लोग बड़े बड़े शहरों में ठिकाना बनाकर युवाओं को भड़काने का काम करते हैं। केंद्र सरकार आमतौर पर इस शब्द का इस्तेमाल करती है उसी क्रम में गुजरात की धरती भरूच पर पीएम मोदी ने कहा कि राज्य में भी अर्बन नक्सल पैंठ बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

सरदार सरोवर डैम का किया था विरोध

पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात का आदिवासी समाज जिस तरह से खुद को प्रगति के रास्ते पर ले जाने की कोशिश कर रहा है वो काबिलेतारीफ है। लेकिन उसके साथ ही अर्बन नक्सलियों से सचेत रहना होगा जो अलग अलग रूपों में राज्य में दाखिल हो रहे हैं। ये वो लोग हैं जो युवाओं को लालच देकर देशविरोधी कामों के लिए प्रेरित कर रहे हैं। ऐसे लोगों से सचेत रहने की आवश्यकता है। पीएम मोदी ने कहा कि ये वही लोग हैं जिन्होंने पहले तो सरदार सरोवर डैम के काम को रोकने की कोशिश की थी और अब नए रूप में एक बार फिर दाखिल होने की कोशिश कर रहे हैं। उन लोगों ने अपने पहनावे में बदलाव किया है, उत्साही युवाओं को लालच दे रहे हैं।

ललित राय
ललित रायauthor

खबरों को सटीक, तार्किक और विश्लेषण के अंदाज में पेश करना पेशा है। पिछले 10 वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 23 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: आज पीएम मोदी करेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री से मुलाकात...अल नीनो से हिंदुकुश हिमालय क्षेत्र में बाढ़ की आशंका, पुणे-पटना इंडिगो उड़ान को लखनऊ भेजा गया

आज की ताजा खबर, 23 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: आज पीएम मोदी करेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री से मुलाकात...अल नीनो से हिंदुकुश हिमालय क्षेत्र में बाढ़ की आशंका, पुणे-पटना इंडिगो उड़ान को लखनऊ भेजा गया

माथे पर तिलक और गले में माला...उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति की बेटी सैदा मिर्जियोयेव के अंदाज ने जीता दिल

माथे पर तिलक और गले में माला...उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति की बेटी सैदा मिर्जियोयेव के अंदाज ने जीता दिल

बिना किसी समझौते के खत्म हुआ COP31 जलवायु शिखर सम्मेलन; पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव बोले- भारत अंत तक डटा रहा

बिना किसी समझौते के खत्म हुआ COP31 जलवायु शिखर सम्मेलन; पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव बोले- भारत अंत तक डटा रहा

अयोध्या-जनकपुर के बीच आज से शुरू होगी सीधी रेल सेवा, प्रधानमंत्री मोदी और बालेंद्र शाह दिखाएंगे हरी झंडी...जानें- ट्रेन का नाम?

अयोध्या-जनकपुर के बीच आज से शुरू होगी सीधी रेल सेवा, प्रधानमंत्री मोदी और बालेंद्र शाह दिखाएंगे हरी झंडी...जानें- ट्रेन का नाम?

'फैसलों की आलोचना करें, संवैधानिक संस्थानों को निशाना न बनाएं': CJI सूर्यकांत का बड़ा संदेश

'फैसलों की आलोचना करें, संवैधानिक संस्थानों को निशाना न बनाएं': CJI सूर्यकांत का बड़ा संदेश