Tamil Nadu Elections: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को मदुरै में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सबसे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि मैं भारत की महान भाषाओं में से एक तमिल भाषा में तमिलनाडु के कार्यकर्ताओं से बात नहीं करता हूं, इसलिए मैं आप सभी लोगों से क्षमा मांगता हूं।
DMK पर बरसे अमित शाह
अमित शाह ने रविवार को कहा कि वर्ष 2026 में तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार बनेगी। पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने मदुरै को ‘परिवर्तन’ का शहर बताया और कहा कि उनकी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन बदलाव लाएगा और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) को सत्ता से बेदखल करेगा।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 के विधानसभा चुनाव में भाजपा-अन्नाद्रमुक मिलकर तमिलनाडु में राजग की सरकार बनाएंगे और लोग 2026 के चुनावों में द्रमुक को हराएंगे। शाह ने कहा कि द्रमुक सरकार 100 प्रतिशत विफल रही है। शाह ने कहा, ‘‘वर्ष 2026 में तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में राजग सरकार बनाएगा।’’
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।
